Durga Ashtami: दुर्गा अष्टमी कल, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

0
215
Durga Ashtami: दुर्गा अष्टमी कल, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Durga Ashtami: दुर्गा अष्टमी कल, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

मां महागौरी को समर्पित है नवरात्रि का आठवां दिन
Durga Ashtami, (आज समाज), नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि चल रही है। नवरात्रि के नौ दिन माता दुर्गा की भक्ति और उपासना को समर्पित है। शारदीय और चैत्र दोनों ही नवरात्रि में अष्टमी तिथि बहुत महत्वपूर्ण और विशेष मानी जाती है। नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित किया गया है। इस दिन माता दुर्गा के आठवें स्वरूप मां गौरी की पूजा की जाती है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि के दिन मां गौरी की पूजा विशेष फलदायी मानी गई है।

नवरात्रि की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी और महाअष्टमी भी कहा जाता है। अष्टमी पूजा के दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी की तिथि को लेकर लोगों में संशय है, तो आइए यहां जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि कब है। इसकी पूजा कब की जाएगी? साथ ही जानते हैं कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त।

कब है नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी तिथि

पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरूआत 25 मार्च 2026 को दोपहर 01 बजकर 50 मिनट पर हो रही है। इस चैत्र अष्टमी तिथि का समापन 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि 26 मार्च 2026 को रहेगी। इसी दिन दुर्गा अष्टमी की पूजा और कन्या पूजन किया जाएगा।

दुर्गा अष्टमी कन्या पूजन 2026 शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन के लिए दो मुहूर्त सबसे उत्तम हैं। प्रथम मुहूर्त सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा। ये मुहूर्त सुबह 07 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। कन्या पूजा का दूसरा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा। ये मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

कन्या पूजन का महत्व

नवरात्रि के आठवें दिन यानी अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है। दुर्गा अष्टमी के दिन छोटी-छोटी कन्याओं को घर बुलाएं। उनको हलवा-पूड़ी, काला चना और खीर खिलाएं। भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा दें और उनसे आशीर्वाद लें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन करने देवी मां की विशेष कृपा मिलती है।

कन्या पूजन में किन चीजों का दान करना शुभ होता है?

  • लाल वस्त्र या चुनरी: लाल रंग मां दुर्गा का प्रिय माना जाता है। कन्याओं को लाल चुनरी या कपड़े दान करने से विशेष पुण्य मिलता है।
  • फल और मिठाई: फल और मिठाइयों का दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  • कंघी, रिबन और चूड़ियां: कन्याओं को श्रृंगार की चीजें देना बहुत शुभ माना जाता है। इससे मां महागौरी की कृपा प्राप्त होती है।
  • पैसे (दक्षिणा): कन्या पूजन के बाद श्रद्धानुसार दक्षिणा देना आवश्यक माना गया है। यह पूजा को पूरा करता है।
  • खिलौने और स्टेशनरी: छोटी बच्चियों को खिलौने, कॉपी, पेंसिल आदि देना भी पुण्यदायी माना जाता है।
  • नारियल: नारियल को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कन्याओं को नारियल देने से घर में खुशहाली आती है।

कन्या पूजन के समय बरतें ये सावधानियां

कन्या पूजन के लिए 2 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को बुलाएं। नवरात्रि में 2 से 10 वर्ष तक की कन्याओं का पूजन ही श्रेष्ठ होता है। कन्याओं के घर आने पर सबसे पहले उनके पैर धोकर उन्हें बैठने के लिए आसन दें। कन्याओं को भोजन कराते समय मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को शुद्ध रखें। इस बात का ध्यान रखें कि कन्याओं के लिए तैयार भोजन (हलवा, पूड़ी, चना) पूरी तरह सात्विक रहे। इसमें भूलकर भी प्याज या लहसुन न डालें। सभी कन्याओं को एक समान आदर दें। कन्याओं को भोजन के लिए मजबूर न करें, वे जितना प्रेम से खाएं उतना ही खिलाएं। विदाई के समय उनके पैर छूकर आशीर्वाद अवश्य लें।

ये भी पढ़ें: अगर नहीं हो रही है शादी, तो नवरात्रि में करें उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

  • TAGS
  • [post_tags]