Parma Ekadashi: परमा एकादशी पर इन कामों को करने से नष्ट हो जाता है व्रत का फल

0
130
Parma Ekadashi: परमा एकादशी पर इन कामों को करने से नष्ट हो जाता है व्रत का फल
Parma Ekadashi: परमा एकादशी पर इन कामों को करने से नष्ट हो जाता है व्रत का फल

11 जून को रखा जाएगा परमा एकादशी का व्रत
Parma Ekadashi, (आज समाज), नई दिल्ली: सनातन धर्म में एकादशी तिथि बहुत पावन मानी जाती है। इसमें भी अधिकमास में पड़ने वाली एकादशी बहुत ही विशेष मानी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि एकादशी तिथि और अधिकमास दोनों ही भगवान विष्णु समर्पित है। अधिकमास तीन साल में एक बार आता है।

इसको पुरुषोत्तम मास और मलमास भी कहते हैं। जहां अन्य सालों में वर्ष भर में 24 एकदशी व्रत पड़ते हैं, वहीं अधिकमास में इनकी संख्या 26 हो जाती है। अधिकमास में पद्मिनी और परमा एकादशी का व्रत पड़ता है।

विधि-विधान से करें भगवान विष्णु की पूजा

इन दिनों अधिकमास चल रहा है। जोकि 15 जून तक रहेगा। वहीं इस साल परमा एकादशी का व्रत 11 जून को रखा जाएगा। एकादशी बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। ये व्रत अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है।

परमा एकादशी के दिन व्रत और पूजन करने से जीवन में खुशहाली आती है। हालांकि, परमा एकादशी के व्रत में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। इस दिन मांस-मदिरा के सेवन समेत कुछ गलतियों से बचना चाहिए।

परमा एकादशी पर न करें ये काम

  • दोपहर में सोना: परमा एकादशी के दिन व्रती को दोपहर के समय भूलकर भी नहीं सोएं। एकादशी के दिन दोपहर के समय सोना निषेध माना गया है।
  • काले वस्त्र पहनना: एकादशी तिथि के काले रंग का वस्त्र अनजाने में भी न पहनें। यह रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इससे भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं और व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है।
  • अन्न का सेवन: परमा एकादशी के व्रती अन्य किसी के घर का जल, फल या अन्न का सेवन न करें। इससे व्रत नष्ट हो जाता है।
  • मांस-मदिरा का सेवन: परमा एकादशी के दिन मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी ना करें और काम, क्रोध व ईर्ष्या न करें।
  • TAGS
  • [post_tags]