करियर और नौकरी में उन्नति के लिए शुभ माना जाता है यह दिन
Ganadhipa Chaturthi Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: गणाधिप चतुर्थी भगवान गणेश की पूजा का दिन है, जो बुद्धि और कार्य-सिद्धि के देवता हैं। यह दिन करियर और नौकरी में उन्नति के लिए शुभ माना जाता है। वहीं, व्रत के दिन रात को, चंद्र दर्शन के समय किए गए कुछ विशेष उपाय नौकरी और व्यापार में सफलता दिलाते हैं, तो आइए उन अचूक के बारे में जानते हैं।
मोदक और दूर्वा चढ़ाएं
चंद्र दर्शन से पहले भगवान गणेश के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं। उन्हें 21 दूर्वा की गांठें अर्पित करें और साथ ही उनके प्रिय मोदक या तिल के लड्डू का भोग लगाएं। दूर्वा और मोदक अर्पित करते समय अपनी नौकरी या व्यवसाय में उन्नति की कामना करें। माना जाता है कि इससे कार्यक्षेत्र पर आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और प्रमोशन के योग बनते हैं।
संकटनाशन गणेश स्तोत्र का करें पाठ
चंद्रोदय के बाद, गणेश जी की प्रतिमा के सामने बैठकर कम से कम तीन बार संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र का पाठ करने से सभी संकटों का नाश होता है। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
चंद्रमा को दें अर्घ्य
चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल में थोड़ी हल्दी और अक्षत मिलाएं। अर्घ्य देते समय हाथ जोड़कर ॐ श्री गणेशाय नम: या गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से ज्ञान, भाग्य और पदोन्नति होती है। इसके साथ ही भाग्य का साथ मिलता है।
मंत्र का जाप
रात में पूजा समाप्त करने के बाद बप्पा के इस वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकायेर्षु सर्वदा।। मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से इंटरव्यू, डील में सफलता और किसी नए प्रोजेक्ट में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।


