Vaishakh Month: महापुण्यदायी वैशाख महीने में करें ये उपाय, चमक उठेगा भाग्य!

0
229
Vaishakh Month: महापुण्यदायी वैशाख महीने में करें ये उपाय, चमक उठेगा भाग्य!
Vaishakh Month: महापुण्यदायी वैशाख महीने में करें ये उपाय, चमक उठेगा भाग्य!

भगवान विष्णु के मधुसूदन स्वरूप के पूजन का है विधान
Vaishakh Month, (आज समाज), नई दिल्ली: हिंदी पंचांग के अनुसार, आज से वैशाख का माह शुरू हो चुका है। ये माह चैत्र के बाद दूसरा माह होता है। वैशाख माह का समापन 01 मई को पूर्णिमा के साथ होगा। पुराणों में वैशाख माह की महिमा का वर्णन किया गया है। स्कंद पुराण में बताया गया है कि वैशाख माह के जैसा दूसरा कोई उत्तम माह नहीं है।

इस माह को माधव मास भी कहा जाता है, क्योंकि भगवान विष्णु ने इसी मास में मधु नाम के राक्षस अंत किया था। धार्मिक दृष्टि से वैशाख का माह बहुत पुण्यदायी मना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु ने नरसिंह और परशुराम अवतार लिया था। इसी माह में माता सीता भी जन्मी थीं।

मान्यता है कि इस माह में शुभ कार्य, दान, पुण्य और पवित्र नदी में स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ जितना फल मिलता है। इस महीने में भगवान विष्णु के मधुसूदन स्वरूप के पूजन का विधान है। पूजा-पाठ के साथ-साथ इस माह में कुछ उपाय भी किए जाते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

वैशाख माह में करें ये उपाय

  • देवी तुलसी की पूजा: इस पूरे महीने देवी तुलसी की पूजा करें और पौधे में नियमित रूप से जल दें। ऐसा करने से पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है।
  • राहगीरों को पानी दें: इस माह में जल का दान करें और राहगीरों को पानी अवश्य पिलाएं। ऐसा करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है।
  • भगवान सूर्य की उपासना: इसी माह में नियमित रूप से भगवान सूर्य की उपासना करें और उन्हें जल अर्पित करें। इससे जीवन सुखी होता है।
  • विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की पूजा: इसी माह में विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही सुबह-शाम मंत्र जाप करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मानसिक शांति मिलती है।
  • दीपक जलाएं: इस माह में रोजाना मुख्य द्वार के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में शांति रहती है।

वैशाख माह में करें इन चीजों का दान

  • जल: वैशाख मास में जल का दान सबसे पुण्यकारी माना गया है। इस माह में जल का अर्घ्य अर्पित करने से सूर्य देव बहुत प्रसन्न होते हैं। वैशाख में जल से भरा घड़ा यानी मटके का दान करें।
  • फल: वैशाख महीने में ऐसे फलों का दान अवश्य करें, जिनको खाने से शितलता मिलती हो। इस माह में मौसमी फल जैसे- तरबूज, खरबूजा और बेल का दान बहुत शुभ माना गया है। फल का दान करने से घर में सुख-समृद्धि रहती है।
  • छाता और चप्पल: वैशाख महीने में गर्मी बहुत रहती है। ऐसे में गरीब और जरूरतमंदों को छाता और चप्पल दान में दें। इन दोनों चीजों का दान कुंडली से राहु-केतु जैसे दोष दूर करता है।
  • वस्त्र: वैशाख मास में जरूरतमंदों को वस्त्र का दान करें। इस माह में वस्त्रों के दान से कुंडली में सूर्य कि स्थिति मजबूत होती है।
  • सत्तू: गर्मियों में सत्तू का सेवन पेट को ठंडा रखता है। इसलिए इस माह में सत्तू का सेवन जरूर करें। साथ ही सत्तू का दान भी अवश्य करें।

ये भी पढ़ें: घर में पोछा लगाते समय रखे इन बातों का ध्यान, वरना हो सकती है धन हानि!

  • TAGS
  • [post_tags]