जिला में अब तक 159 तथा प्रदेश में करीब 4 हजार सेवानिवृत कर्मचारियों व भूतपूर्व सैनिकों ने पोर्टल पर किया पंजीकरण

0
345
Registered on Portal
Registered on Portal

इशिका ठाकुर,करनाल:
उपायुक्त अनीश यादव ने सेवानिवृत कर्मचारियों व भूतपूर्व सैनिकों से अपील की कि वे सरकार के समर्पण पोर्टल के साथ जुड़कर सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद करें। इस कार्य में सेवानिवृत कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक एक महत्वपूर्ण सेतू का कार्य कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : प्राकृतिक एवं योग चिकित्सक डॉ. भंवर सिंह ने ली रेड-क्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता

अनेक कल्याणकारी योजनाएं

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक सेवा परमो-धर्म की भावना के साथ समर्पण पोर्टल से जुड़े। प्रदेश में करीब 4 हजार तथा करनाल जिला में अब तक 159 सेवानिवृत कर्मचारियों व भूतपूर्व सैनिकों ने पोर्टल पर पंजीकरण किया है, जिन्होंने संबंधित विभाग व क्षेत्र में सेवा करने के बारे में अपनी इच्छा जाहिर की है।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

भूतपूर्व सैनिक इस पोर्टल से जुड़ सकते हैं

इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को मिलना चाहिए, लेकिन कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिनको योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे वे उनसे वंचित रह जाते हैंं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समर्पण पोर्टल शुरु किया गया है, जिसमें सेवानिवृत कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक इस पोर्टल से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अनेक लोग होते हैं, जिनमेें जन सेवा की भावना होती है, लेकिन उनको सही प्लेटफोर्म नहीं मिल पाता है। इसी सोच को ध्यान में रखककर समर्पण पोर्टल की शुरूआत की गई। आज सेवानिवृत कर्मचारियों का एक बहुत बड़ा वर्ग है, जो समाज के हित में अपना बचा हुआ समय लगाना चाहता है।

लोग इस पोर्टल से जुड़कर समाज सेवा कर सकते हैं

ऐसे लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाकर इस सेवा भाव के यज्ञ में शामिल हो सकते हैं। सेवाभाव के लोग इस पोर्टल से जुड़कर समाज सेवा कर सकते हैं। यह अंत्योदय प्रक्रिया में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का सरल माध्यम साबित होगा। उन्होंने कहा कि समर्पण पोर्टल से योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हरियाणा प्रदेश को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट द्वारा लुधियाना के 29 स्कूलों के छात्रों को छात्रवृति के चेक बांटे गए

यह भी पढ़ें : करनाल पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के तार हवाला से भी हे जुड़े हुए

यह भी पढ़ें : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा होंगें कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु : अश्वनी शर्मा

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE