भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा होंगें कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु : अश्वनी शर्मा

0
364
BJP National president J.P. Nadda 
BJP National president J.P. Nadda 

दिनेश मौदगिल, लुधियाना:

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 14 मई शनिवार को लुधियाना में होने वाले ‘विशाल कार्यकर्त्ता सम्मेलन’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने पहुँच रहे हैं। उनके कार्यक्रमों संबंधी तैयारियों का निरिक्षण करने हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा लुधियाना पहुंचे, जहाँ उन्होंने लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान मिल के सामने स्थित गलाडा ग्राउंड में पहुँच कर सम्मेलन की तैयारियों का निरिक्षण किया।

यह भी पढ़ें : महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट द्वारा लघु सचिवालय में वाटर कूलर का हुआ उद्घाटन

लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर सम्मेलन की व्यवस्था की गई

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सुबह 10:45 पर पंजाब के महान सपूत शहीद सुखदेव थापर की जन्म-स्थली नौघरां, नजदीक चौड़ा बाज़ार, लुधियाना में नतमस्तक होने पहुंचेंगें। भाजपा अपने शहीदों का सम्मान करती आई है और करती रहेगी। इसके बाद नड्डा व्यापारिक संगठनों से भी मुलाकात करेंगें। सायं 05:00 बजे नड्डा कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु होंगें। लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान मिल के सामने स्थित गलाडा ग्राउंड में सम्मेलन की व्यवस्था की गई है। इस सम्मेलन में प्रदेश भर से लेकर प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्त्ता भाग लेंगें, जो बूथ स्तर तक पार्टी को संचालित करते हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने हरमन प्यारे अध्यक्ष के दीदार तथा उनके संबोधन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। नड्डा द्वारा कार्यकर्त्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन तथा दिशा-निर्देश दिया जाएंगें, जिससे कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार होगा और उनका मनोबल और बढ़ेगा। कार्यकर्त्ता आने वाले चुनावों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों पर कार्य करते हुए भाजपा का प्रचार-प्रसार कर इसे और मजबूती प्रदान करेंगें।

इस अवसर पर ये सभी रहे उपस्थित

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बाघा, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंघल, कांतेंदु शर्मा,राम गुप्ता,योगेंद्र मकोल,कैलाश चौधरी,नवल जैन,पंकज जैन, डा.सतीश कुमार,अजय अरोड़ा, मनु अरोड़ा आदि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : प्राकृतिक एवं योग चिकित्सक डॉ. भंवर सिंह ने ली रेड-क्रास सोसायटी की आजीवन सदस्यता

यह भी पढ़ें : नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट द्वारा लुधियाना के 29 स्कूलों के छात्रों को छात्रवृति के चेक बांटे गए

यह भी पढ़ें : करनाल पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के तार हवाला से भी हे जुड़े हुए

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE