Ratna Lal Kataria: पिता ज्योति राम के लिए वास्तव में रत्न बनकर जन्मे थे कटारिया

0
348
Ratna Lal Kataria
हरियाणा के अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया।

Aaj Samaj (आज समाज) , Ratna Lal Kataria, चंडीगढ़: हरियाणा के अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया भले गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे लेकिन इसके बावजूद वह अपनी मेहनत से सफल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। कटारिया के पिता ज्योति राम जूते बनाने का काम करते थे, लेकिन कटारिया के मेहनती होने के चलते वह वास्तव में अपने पिता के लिए रत्न ही बनकर जन्मे।

72 वर्ष की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने भी जताया शोक

कटारिया को  पार्टी के लिए कार्यों के emas168 साथ ही सामाजिक कामों के लिए भी जाना जाता था। रत्न लाल कटारिया का कल रात पीजीआई चंडीगढ़ में 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें निमोनिया था और पिछले कई दिन से अस्पताल में भर्ती थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह और गृहमंत्री अनिल विज ने भी कटारिया के निधन पर गहरा शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सांसद एवं पूर्व मंत्री रतन लाल कटारिया के निधन से काफी दुखी हंू। उन्हें सार्वजनिक सेवा और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समृद्ध योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। हरियाणा में भाजपा को मजबूत करने में कटारिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बचपन में पहनने के लिए चप्पल नहीं होते थे

कटारिया का बचपन काफी टफ था। वह हमेशा अपनी मेहनत पर गर्व महसूस करते थे। कटारिया ने ही एक बार कहा था कि उनके गांव में सुविधाएं नहीं थी। उनके पास पहनने के लिए चप्पल नहीं होते थे। सांसद बनने के बाद भी कई बार कटारिया को कई चीजों की कमी महसूस होती थी।

बीजेपी से खासा लगाव, मौत से कुछ घंटे कही थी यह बात

राजनीति के साथ-साथ कटारिया का बीजेपी से भी लगाव रहा। मौत से महज 23 घंटे पहले भी कटारिया ने केंद्र सरकार के कार्यों का सोशल मीडिया पर जमकर गुणगान किया था। उन्होंने ग्रामीण घरों में स्वच्छ पेयजल पहुचाने की बात कही तो वंदे भारत ट्रेन के बारे में जमकर सराहा। कटारिया ने इस पर लिखा कि यह नया भारत है। वहीं सांसद ने इस दौरान कांग्रेस पर भी करारा तंज कसा

यमुनागर के संधाली गांव में जन्म, 4 मई को मनाई शादी की सालगिरह

यमुनानगर के संधाली गांव में 19 दिसंबर 1951 को जम्मे कटारिया की माता का नाम परिवारी देवी था। कटारिया के परिवार में पत्नी बंतो कटारिया के अलावा एक बेटा तथा 2 बेटियां हैं। कैंट के एसडी कॉलेज से बीए आॅनर्स करने के बाद कटारिया ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से एमए पॉलिटिकल साइंस और एलएलबी की पढ़ाई की। कटारिया ने इसी महीने 4 मई को अपनी 40वीं शादी की सालगिरह भी मनाई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी बंटो कटारिया के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो भी साझा किया था।

यह भी पढ़ें : Karnataka Political Crisis Update: सिद्धारमैया को कर्नाटक कमान, डीके डिप्टी सीएम

यह भी पढ़ें : Ambala News: हरियाणा के अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन

यह भी पढ़ें : Parivarta Padyatra 76th Day: संतरी से मंत्री, हर कोई प्रदेश की जनता को लूटने में लगा

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE