Vijay Sankalp Rally : नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरे प्रदेश के लोगों में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है:- नायब सैनी

0
4
रैली में फूलों की बड़ी माला से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते लोग।
रैली में फूलों की बड़ी माला से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते लोग।
  • कांग्रेस पार्टी का देश की सत्ता पर बहुत लंबे समय तक शासन रहा, मगर उनके शासनकाल में गरीबों का कोई भला नहीं हुआ:- नायब सैनी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा देश विश्वास कर रहा है:- नायब सैनी

Aaj Samaj (आज समाज), Vijay Sankalp Rally,नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में विशाल विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरे प्रदेश के लोगों में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार के सत्ताकाल में लोगों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार आया है।

कांग्रेस पार्टी का देश की सत्ता पर बहुत लंबे समय तक शासन रहा, मगर उनके शासनकाल में गरीबों का कोई भला नहीं हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तालिया की गड़बड़हट के बीच ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस देश के विकास के साथ-साथ गरीब लोगों के उत्थान पर भी रहा है इसके लिए केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने अनेक लाभकारी योजनाएं बनाकर क्रियान्वयन की जिनका गरीब लोगों के साथ-साथ आम जन को लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा देश विश्वास कर रहा है: मुख्यमंत्री

हरियाणा प्रदेश के लोगों को भरपूर मात्रा में बिजली, पानी व खाद मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत प्रत्येक गरीब के घर में गैस का सिलेंडर मुहैया कराया गया। हर घर जल योजना के तहत नल कनेक्शन करने और शौचालय लोगों को घरों में बनाने का कार्य किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूरा देश विश्वास कर रहा है। आज नरेंद्र मोदी के विकास के विश्वास पर मैं देश की जनता की तरफ से दावा कर रहा हूं कि एनडीए 400 लोकसभा सीटे पार कर भारी बहुमत से देश की सत्ता हासिल करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कोई गरीब व्यक्ति सोच नहीं सकता था कि उन्हें रोजगार मुहिया होगा। डबल इंजन की सरकार में बिना खर्ची बिना पर्ची लोगों को योग्यता के आधार पर रोजगार मिला है। आज गरीब घरों से फस्ट क्लास अधिकारी योग्यता पर नौकरी पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है जिसमें महेंद्रगढ़ क्षेत्र सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है जब-जब देश पर किसी भी प्रकार की विपदा आई तो यहां के सैनिकों ने हंसते-हंसते हुए अपने प्राणों को बलिदान करते हुए दुश्मनों को अंत कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के बहादुर सैनिकों के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों का सफाया करने का कार्य किया है।

नरेंद्र मोदी ने चार करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने का कार्य किया जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अपने लिए व अपने रिश्तेदारों के लिए महलों का निर्माण कार्य करने का काम किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों की रक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेखुबी कर रहे हैं। कांग्रेस का कार्य केवल और केवल दुष्प्रचार करना है। जब विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना का संकटकाल चल रहा था तब कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा मुहिया कराई गई वैक्सीन का भी दुष्प्रचार किया था।

देश की 140 करोड़ लोगों की सेवा करना प्रधानमंत्री का अधिकार: प्रधानमंत्री

कांग्रेस के प्रधानमंत्री कहते थे कि इस देश की संपत्ति पर अल्पसंख्यकों का अधिकार है जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश की 140 करोड़ लोगों की सेवा करना प्रधानमंत्री का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व उसके मुखिया गरीबी हटाने के नाम पर वोट बटोरते रहे लेकिन राहुल गांधी की दादी भी इस देश से गरीबी नहीं हटा पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा सरकार गरीबी हटाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि वे आने वाली 25 मई को अपना एक-एक वोट कमल के फूल का बटन दबाकर नरेंद्र मोदी को मजबूत प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करें।

विजय संकल्प रैली इस मौके पर रैली के आयोजक व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा, सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, नारनौल के विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर सिंह, अटेली के विधायक सीताराम यादव, कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव व पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने भारत की मजबूती के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने तुलाराम चौक स्थित अमर शहीद राव तुलाराम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर नारनौल नगर परिषद प्रधान कमलेश सैनी, महेंद्रगढ़ नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, नगरपालिका की उप प्रधान मंजू कौशिक, मनीष राव सहीत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Connect With Us : Twitter Facebook

 

SHARE