Ambala News: हरियाणा के अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन

0
213
Ambala News
अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया। (फाइल फोटो) 

Aaj Samaj (आज समाज), Ambala News, अंबाला: हरियाणा के अंबाला से बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया का निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे और पिछले कई दिन से निमोनिया के चलते पीजीआई में भर्ती थे। कल रात उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। सांसद की अंतिम यात्रा सेक्टर-4, एमडीसी से 11:30 बजे निकलेगी। चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित श्मशान घाट में 12 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। कटारिया केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

सीएम सहित कई नेताओं ने निधन पर जताया दुख

सांसद के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, emas168 विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता व अन्य कई नेताओं ने दुख जताया है। पिछले महीने सीएम मनोहर लाल, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज समेत अन्य तमाम दिग्गज नेताओं ने कटरिया से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। ज्ञानचंद गुप्ता ने लिखा, कटारिया का  निधन हम सभी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

2014 में रिकॉर्ड वोट से जीत दर्ज की

्न्नरतन लाल कटारिया को 2019 के लोकसभा चुनाव में अंबाला लोकसभा आरक्षित सीट से बीजेपी ने तीसरी बार टिकट दिया था। वह तजुर्बे वाले और पुराना चेहरा थे। इसी वजह से उन्हें लोकसभा आरक्षित सीट से मैदान में उतारा गया था। हालांकि इसी सीट से राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा से वह लगातार 2 बार हार चुके थे, लेकिन वर्ष 2014 के चुनाव में उन्होंने जीत का रिकॉर्ड बनाया। वे 1999 में भी इसी सीट से सांसद रह चुके हैं।

2019 में कांग्रेस की कुमारी सैलजा को हराया

2014 में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को हराया। 2019 में कुमारी सैलजा को हराकर उन्होंने पुरानी हार का बदला भी ले लिया था। अपने लंबे राजनीतिक तजुर्बे और बेदाग छवि के चलते रतन लाल कटारिया को पार्टी ने टिकट दिया था।

यह भी पढ़ें :  Smoking In Flight: विमान के टॉयलेट में बीड़ी पीने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : 17 May Corona Update: कोरोना के नए मामलों में फिर उछाल 1021 नए केस, 4 मौतें

यह भी पढ़ें Myanmar में ‘मोचा’ ने लीलीं 81 जिंदगियां, बढ़ सकती है मृतक संख्या, 100 से ज्यादा लोग लापता

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE