राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया स्थापना दिवस

0
303
Rashtriya Swayamsevak Sangh celebrated foundation day
Rashtriya Swayamsevak Sangh celebrated foundation day

इशिका ठाकुर,करनाल :
बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अपना स्थापना दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्ण गणवेश के साथ बैंड की धुन पर संघ के स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन निकाला। माधव नगर का कार्यक्रम डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया जबकि केशव नगर का कार्यक्रम ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर 13 में संपन्न हुआ। पथ संचलन से पूर्व स्वयंसेवको ने ध्वज प्रणाम कर सामूहिक रूप से शस्त्र पूजन किया।

देश की एकता,अखंडता का देते हैं संदेश

माधव नगर की ओर से डीएवी पीजी कॉलेज में सेवा भारती के प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जबकि केशव नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और उन्हें एकजुटता व देश की अखंडता का संदेश दिया। विजयदशमी पर्व संघ का स्थापना दिवस भी है। यही कारण है कि इस दिन स्वयं सेवक संपूर्ण गणवेश में एकत्रित होकर कार्यक्रमों के जरिए देश की एकता,अखंडता का संदेश देते हैं। माधव नगर के कार्यक्रम की शुरुआत संघ शाखा से की गई उसके बाद विधि विधान से शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस और इसकी महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्न मत और जातियों के बावजूद भारत की सांस्कृतिक परंपरा एक रही है उन्होंने कहा कि विभिन्न काल खंडों में भारत पर अनेक हमले हुए लेकिन हमारी गहरी सांस्कृतिक जड़ों के कारण आज भी हम एक जीवंत राष्ट्र के रूप में विश्व का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

नागपुर में की थी संघ की स्थापना

जितेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष में छह उत्सवों को मनाता है। इसमें से एक आश्रि्वन शुक्ल पक्ष की दशमी यानी दशहरा का पर्व है। आज की तिथि पर ही हिदू समाज को संगठित करने के लिए डा. केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को नागपुर में संघ की स्थापना की थी। संघ का उद्देश्य हिदू समाज को संगठित करना है।साथ ही उन्होंने समाज से भगवान श्रीराम की तरह मर्यादा में रहकर शत्रुओं के नाश के लिए शस्त्र पूजन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंतकवाद, उग्रवाद व अन्य देश विरोधी ताकतों से निपटना है तो हमे एकजुट होना होगा। उन्होंने स्वयंसेवकों से सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को जोड़ने का आह्वान भी किया।

Rashtriya Swayamsevak Sangh celebrated foundation day
Rashtriya Swayamsevak Sangh celebrated foundation day

हमारा भारत नए भारत के गौरवशाली स्वरूप की और बढ़ रहा है : जितेंद्र सिंह

वहीं केशव नगर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जितेंद्र सिंह ने कहा कि निरन्तर चल रहे सामाजिक परिवर्तन के फलस्वरूप हमारा भारत नए भारत के गौरवशाली स्वरूप की और बढ़ रहा है। पिछले 1200 वर्षों की परतंत्रता के कालखण्ड में भारत और भारतीयता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले करोड़ों भारतीयों का जीवनोद्देश्य साकार रूप ले रहा है। भारत आज अखंड भारत बनने के मार्ग पर तेज गति से कदम बढ़ा रहा है। वास्तव में यही कार्य संघ सन 1925 से बिना रुके और बिना झुके कर रहा है। विजयादशमी संघ का स्थापना दिवस है, अपने स्थापना काल से लेकर आज तक 97 वर्षों के निरंतर और अथक प्रयत्नों के फलस्वरूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र जागरण का एक मौन, परन्तु सशक्त आन्दोलन बन चुका है। प्रखर राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजयादशमी के दिन स्थापित संघ के स्वयंसेवक आज भारत के कोने-कोने में देश-प्रेम, हिन्दू-जागरण की अलख जगा रहे हैं।

जगह-जगह फूलों की वर्षा से स्वयंसेवकों का हुआ स्वागत

इसके बाद दोनों नगरों में स्वयंसेवकों ने कदमताल मिलाते हुए पथ संचलन निकाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का विभिन्न मार्गों और चौराहों पर स्थानीय लोगों द्वारा फूलों की वर्षा से स्वागत व अभिनंदन किया गया। पथ संचलन के दौरान संगठन गढे चलो सुपंथ पर बढ़े चलों के गीत के साथ जैसे-जैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक सड़क मार्ग पर आगे बढ़ते जा रहे थे वैसे वैसे वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होता चला गया।

इस अवसर पर ये सभी मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक सुधीर कुमार, जिला संघचालक डॉ भरत ठाकुर, सह जिला कार्यवाह पवन देव, जिला प्रचार प्रमुख वीरपाल, नगर संघ चालक सुभाष सचदेवा, नगर कार्यवाह भारत भूषण , श्यामसुंदर सहित संघ के अन्य अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : सांझी प्रतियोगिता और डांडिया नाइट में मचाया धमाल

ये भी पढ़ें : चडीगढ़ में पहले ही फूंक दिया मेघनाद का पुतला

ये भी पढ़ें : नेहरू युवा केन्द्र की ओर से राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

SHARE