रामानन्द एएसआई के खिलाफ विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज

0
328
Ramanand ASI
Ramanand ASI

नीरज कौशिक/ आज समाज डिजिटल, Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के गांव निवासी एक विवाहित महिला की शिकायत पर एक एएसआई के खिलाफ जबदस्ती दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। एफआईआर की कॉपी ना मिलने से नाराज पीड़ित महिला शनिवार को महेंद्रगढ़ सदर थाने के बाहर धरने पर बैठ गई।

यह भी पढ़ें : किसानों का आंदोलन जारी रहेगा : चमेल सिंह

एफआइआर(FIR) की कॉपी ना मिलने पर पीड़िता बैठी थाने के सामने धरने पर

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने दी शिकायत में बताया कि उसके साथ पुलिस थाना शहर नारनौल में तैनात एएसआई रामानंद द्वारा जबरदस्ती बलात्कार किया गया। बलात्कार करवाने में उसकी सास, उसका पति व ननद ने सहयोग किया। उसका विवाह बीते वर्ष 2017 में हुआ था। रामानंद एएसआई पहले महेंद्रगढ़ थाना में तैनात था और उसकी सास व पति से रामानंद एएसआई की अच्छी बैठ-ऊठ है। क्योंकि उसकी दोनों नन्दों का दहेज का केस चल रहा है। उन दोनों केसों में रामानंद एएसआई जांच अधिकारी था। जो कि उनके गांव आता जाता था। रामानंद एएसआई ने गांव में उसके घर पर आकर जबदस्ती उसके साथ कई बार बलात्कार किया। जिसमें उसका पति, सास व ननद रामानंद एएसआई का ही साथ देते थे।

पीड़िता ने एसआई रामानंद, अपने पति, अपनी सास व दोनों ननदों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की

बीते वर्ष 11 दिसम्बर को उसकी ननद की लड़की की शादी थी वहां पर रामानंद एएसआई आया हुआ था जिसकी वीडियों रिकार्डिंग भी शादी में रिकार्ड है। उस रात समय लगभग साढ़े दस बजे उसकी नन्द ने उसे गिलास के अंदर कोल्ड्रिंग पीने के लिए दी और उसके बाद रामानंद एएसआई अंधेरा का फायदा उठाकर जबरदस्ती उसे ऊपर चौबारे में ले गया तथा उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। रामानंद एएसआई, उसका पति, उसकी सास व ननद उसे लगातार चार-पांच दिन से उसके साथ मारपीट कर रहे है तथा उसके ऊपर दवाब बना रहे है कि विजय कुमार के ऊपर रेप का झूठा मुकदमा बनावा दे जिसकी रिकार्डिंग भी उसके पास है। पीड़िता ने उक्त आरोपी एएसआई रामानंद, अपने पति, अपनी सास व दोनों ननदों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : गृहमंत्री ने ओमैक्स सिटी में पुलिस चौकी खोलने के दिए आदेश

यह भी पढ़ें : गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में शहीद भगत सिंह पर हुआ विस्तार व्याख्यान

यह भी पढ़ें : जेपी नड्डा ने शहीद सुखदेव थापर की जन्मस्थली पहुंचकर किया नमन

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE