Punjab Weather Update : पंजाब में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर

0
94
Punjab Weather Update : पंजाब में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर
Punjab Weather Update : पंजाब में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर

इन आठ जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। यह किसानों के साथ-साथ गर्मी से जूझ रहे आम लोगों के लिए भी राहत लेकर आया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। जिसने आज पंजाब के 8 जिलों पटियाला, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, धीरे-धीरे होशियारपुर, मोहाली, पठानकोट, नवांशहर और आसपास के इलाकों में मौसम फिर से सक्रिय हो सकता है।

अच्छी गति से मानसून बढ़ रहा आगे

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 20 जून तक राज्य के कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मानसून की गति अच्छी है, जिससे अनुमान है कि 25 से 30 जून के बीच पंजाब में मानसून दस्तक दे देगा। मानसून फिलहाल तय समय से एक सप्ताह आगे चल रहा है। अगर मानसून की गति ऐसी ही रही तो इस महीने के अंत तक पंजाब में मानसून पहुंच जाएगा।

बारिश के चलते तापमान में आई कमी

आज राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अमृतसर और गुरदासपुर में सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। बीते 24 घंटों में अधिकांश स्थानों पर तापमान में 2-5 डिग्री की गिरावट देखी गई। अब तक प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर वर्षा नहीं हुई है, हालांकि सलोआना (होशियारपुर) में 36.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इस बार मानसून सामान्य रहने की उम्मीद

वहीं मौसम विभाग यह स्पष्ट कर चुका है कि इस बार देश में मानसून की स्थिति अच्छी है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। उम्मीद है कि 25 जून के आसपास यह पंजाब में प्रवेश कर सकता है। इसके साथ ही इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी भी मौसम विभाग कर चुका है।