Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का अलर्ट

0
63
Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का अलर्ट

समय से पहले हुई मानसून की एंट्री, सामान्य से ज्यादा हो सकती है बारिश
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज फिर से पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 75-100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह व पलवल में 50-75 प्रतिशत और 4 सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी में 25-50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि इस बार प्रदेश में मानसून की समय से पहले एंट्री हो चुकी है। जिस कारण सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ा

वहीं पंचकूला में रात करीब डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक बारिश हुई। इससे घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी के पास न जाने की अपील की है। वहीं रात को चरखी दादरी में भी हल्की बारिश हुई है। कुरुक्षेत्र व अंबाला के कुछ क्षेत्रों में भी आज सुबह हल्की बारिश हुई।