Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

0
97
Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

गरज और चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 8 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जिन 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं। इसके अलवा प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 जुलाई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ हवाएं चलेंगी।

यमुनानगर में हुई सबसे ज्यादा बारिश

अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 412 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बरसात कैथल में 90.4 एमएम और जींद में 96.5 एमएम हुई है। रविवार को पलवल प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। पलवल में 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें : हरियाणा सरकार ने लांच किया सीईटी ट्रैवल एप