रादौर: फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर की पैसों की मांग

0
575
fake id
fake id
आज समाज डिजिटल, रादौर:
शहर के एक युवा आढ़ती की फेसबुक पर अज्ञात व्यक्ति के फर्जी आईडी बनाकर जानकारों से पैसे मांगे जा रहे हैं। जिसकी शिकायत प्रभावित आढ़ती द्वारा थाना रादौर पुलिस को दी गई। शहर के मंडी के आढ़ती अभिषेक आहूजा ने पुलिस को  दी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर उसकी फोटो लगाकर फर्जी आईडी बना रखी है। उसकी फर्जी आईडी बनाने वाला व्यक्ति उसके जानकारों से पैसे मांग रहा है। जिससे वह परेशान है। इस बारे उसके जानकार लोग उसे फोन करके इस बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत रादौर पुलिस को दी है। जिससे फर्जी आईडी बनाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कार्रवाई की जा सके। इस बारे थाना रादौर प्रभारी सुखविन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।