Punjab News : पशु नस्ल सुधार पर पंजाब सरकार का फोकस : खुड्डियां

0
87
Punjab News : पशु नस्ल सुधार पर पंजाब सरकार का फोकस : खुड्डियां
Punjab News : पशु नस्ल सुधार पर पंजाब सरकार का फोकस : खुड्डियां

कहा, डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए 22.26 लाख कृत्रिम गर्भधारण करवाए

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खु़ड्डियां ने कहा है कि प्रदेश के किसान खेती के साथ-साथ डेयरी र्फामिंग अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार डेयरी र्फामिंग को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। जिसका किसान व पशुपालक फायदा उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि डेयरी फार्मिंग सेक्टर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंजाब के पशुपालन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 22.26 लाख कृत्रिम गर्भधारण करवाकर महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है, जिसमें 18.50 लाख सीमेन स्ट्रा (गायों के लिए 6.47 लाख और भैंसों के लिए 12.03 लाख) का उत्पादन भी शामिल है।

3.75 लाख फ्रोजन सेक्स्ड सीमन खरीदे

एक सेमिनार को संबोधित करते हुए खु़ड्डियां ने कहा कि उच्च आनुवंशिक क्षमता वाली बछियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए 3.75 लाख फ्रोजन सेक्स्ड सीमेन की खरीद की गई है, ताकि आवारा पशुओं की संख्या में कमी लाई जा सके और किसानों पर मेल काफ के पालन-पोषण का बोझ घटाया जा सके। साथ ही, उच्च गुणवत्ता वाले गाय सीमेन की कमी को पूरा करने के लिए 3.38 लाख सीमेन डोज भी खरीदे गए हैं।

दूध उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर फोकस करें अधिकारी

खु़ड्डियां ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृत्रिम गर्भधारण के माध्यम से पशुधन की उत्पादकता बढ़ाई जाए और पशुओं में बीमारियों की रोकथाम हेतु समय पर टीकाकरण कार्यक्रम भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बेहतर पशुपालन तकनीकों के जरिए पशुपालकों को सशक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। विभाग लगातार पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने, बीमारियों के प्रकोप को कम करने और किसानों की आमदनी में इजाफा करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : कांग्रेस नेता सुखजिंदर रंधावा के बेटे को मारने की धमकी