Punjab News : नशे के खिलाफ अभियान में पंजाब सरकार ने झोकी ताकत

0
178
Punjab News : नशे के खिलाफ अभियान में पंजाब सरकार ने झोकी ताकत
Punjab News : नशे के खिलाफ अभियान में पंजाब सरकार ने झोकी ताकत

6 कैबिनेट मंत्रियों चीमा, भुल्लर, सौंद, मुंड्डियां, खुड्डियां और गोयल तथा 19 विधायकों ने की प्रदेश भर में चलाया अभियान

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का अभियान अब अंतिम व निर्णायक मोड पर पहुंच चुका है। इसी के चलते प्रदेश के 6 कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा, लालजीत सिंह भुल्लर, तरूनप्रीत सिंह सौंद, हरदीप सिंह मुंड्डियां, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर कुमार गोयल और 19 विधायकों, चेयरमैन और सिविल तथा पुलिस अधिकारियों ने आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस संदर्भ में बैठकें करके इस मुहिम को जन लहर बनाने के लिए लोगों को लामबंद किया। इसके साथ ही पंजाब के पानियों को बचाने का प्रण लेते हुये सरकार की वचनबद्धता भी दोहराई।

पिछली सरकारों ने प्रदेश में नशे में धकेला

मानसा में कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नशे के कारोबार के फैलाव का ठीकरा पिछली सरकारों पर फोड़ा जो धर्म और परिवारवाद की राजनीति करती रहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब जब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में सरकार अस्तित्व में आई है तो नशों पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि अब इस समस्या को जड़ से पूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है और लोगों के साथ मिलकर पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाया जाएगा। नशे का व्यापार करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जगदीप कंबोज गोल्डी, डॉ. विजय सिंहला, प्रिंसिपल बुद्ध राम और गुरप्रीत सिंह बणांवाली (सभी विधायक) भी मौजूद थे।

पंजाब सरकार ने पुलिस को किया फ्री हैंड

तरन तारन में करवाए गए गांवों के पहरेदार कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और अमनशेर सिंह कलसी, सर्वण सिंह धुन्न और डॉ. कश्मीर सिंह सोहल (सभी विधायक) ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के लिए पुलिस को खुली छूट दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशों के बुरे प्रभावों के प्रति जागरूक करें और नशा तस्करों के संबंध में जानकारी पुलिस को दें।

फतेहगढ़ साहिब में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और विधायक लखबीर सिंह राय, रूपिंदर सिंह हैप्पी और गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में किसी भी हालत में नशा नहीं रहने दिया जाएगा और पंजाब के पानी की लूट बिल्कुल नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्यों को नशा खत्म करने की शपथ दिलाई और डटकर काम करने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें : Punjab-Haryana Water Dispute : बीबीएमबी नहीं कर रहा नियमों का पालन : बरिंदर गोयल