Delhi Weather Update : दिल्ली में आज तेज बारिश और आंधी की संभावना

0
129
Delhi Weather Update : दिल्ली में आज तेज बारिश और आंधी की संभावना
Delhi Weather Update : दिल्ली में आज तेज बारिश और आंधी की संभावना

मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मानसून दस्तक देने को तैयार है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से कई दिन तक राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए जो अलर्ट जारी किया है। उसके अनुसार ये पूरा सप्ताह बारिश और तेज हवाओं के बीच बीतेगा जिससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं आने वाले दो दिन के लिए बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून तेजी से पूरे देश को कर्व कर रहा है और यह जल्द ही दिल्ली में भी दस्तक दे सकता है।

मानसून के अनुकूल हैं परिस्थितियां

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इस कारण से रविवार व सोमवार को तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है। इससे पूरे सप्ताह मौसम सुहावना बना रह सकता है।

इससे पूरे सप्ताह मौसम सुहावना बना रह सकता है। मानसून एक्सप्रेस के अगले दो से तीन दिन में दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उतराखंड के अधिकांश हिस्सों, हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

तय समय से पहले दिल्ली पहुंचेगा मानसून

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हर साल मानसून जून के अंत या फिर जुलाई के पहले सप्ताह दिल्ली पहुंचता है लेकिन इस बार मानसून एक सप्ताह एडवांस चल रहा है इसी के चलते यह एक दो दिन में दिल्ली पहुंच सकता है। इसी के चलते दिल्ली में तीन दिन का बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।