जानें ड्यूटी के दौरान मौत होने पर पंजाब पुलिस के परिवार को मिलेगा कितने करोड़ का मुआवजा

0
565
punjab-polices-family-will-get-this-compensation-in-case-of-death-on-duty
जानें ड्यूटी के दौरान मौत होने पर पंजाब पुलिस के परिवार को मिलेगा कितने करोड़ का मुआवजा

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
पंजाब सरकार ने पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत होने की हालत उनके परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा देने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका खुलासा पंजाब पुलिस की वर्चुअल बैठक में किया। मुख्यमंत्री ने इस वित्तीय साल से पुलिस कल्याण फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने का ऐलान भी किया है।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार 

पंजाब पुलिस को सर्वोत्तम बनने की प्रेरणा

उन्होंने पंजाब पुलिस को देश की सर्वोत्तम पुलिस फोर्स में से एक बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने पूरे सहृदय यत्नों और ईमानदारी से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस को लोगों के साथ विनम्रता से पेश आने के लिए भी कहा। इस बैठक में मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेणू प्रसाद, प्रमुख सचिव गृह अनुराग वर्मा और डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब वी। के। भावरा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें घरेलू क्लेश: नारनौल में महिला ने तीन बच्चों के साथ टैंक में कूद दी जान 

पुलिसकर्मियों को कर रहे संबोधित

बैठक के दौरान सभी रैंक के 23 हजार से अधिक पुलिस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गैंगस्टरों, नशा, आतंकवाद, गैर-कानूनी माइनिंग और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई लिहाज न बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों को राज्य में पुलिस के कामकाज में कोई दखलंदाजी न होने का भरोसा देते हुए पुलिस कर्मचारियों को पूरी पेशेवरता, समर्पण और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें : रोहतक में एक युवक ने एक मिनट में तोड़े इतने नारियल कि बन गया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

पुलिस की नौकरी चुनौतीपूण और सख्त

उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी चुनौतीपूर्ण और बहुत सख्त है और बढ़िया कारगुजारी के बावजूद भी पुलिस को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की भूमिका की सराहना भी की है। गौरतलब है कि जब से मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मचारियों को उनके जन्मदिन पर बधाई देने की शुरूआत की है, तब से अब तक कुल 5650 पुलिस मुलाजिमों को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले के चलते इन जगहों पर मास्क हुए अनिवार्य
SHARE