प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले के चलते इन जगहों पर मास्क हुए अनिवार्य

0
433
in-view-of-the-rising-corona-case-masks-are-mandatory-in-these-places
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले के चलते इन जगहों पर मास्क हुए अनिवार्य

आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है। ऐसे में कोविड-19 से संबंधित पाबंदियों और दिशानिर्देशों की वापसी होने लगी है। पंजाब सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। (Punjab Today News)

ये भी पढ़ें घरेलू क्लेश: नारनौल में महिला ने तीन बच्चों के साथ टैंक में कूद दी जान 

किन जगहों पर मास्क अनिवार्य 

in-view-of-the-rising-corona-case-masks-are-mandatory-in-these-places
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले के चलते इन जगहों पर मास्क हुए अनिवार्य

गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के मामलों में आई तेजी को ध्यान में रखते हुए पंजाब के लोगों को सूचित किया जाता है कि सार्वजनिक जगहों पर फेस मास्क का उपयोग जरूर करें। पंजाब सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सार्वजनिक परिवहनों जैसे बस, ट्रेन, प्लेन, टैक्सी इत्यादि में फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके लावा सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल्स, डिपार्टमेंटल स्टोरों, स्कूलों और कॉलेजों, दफ्तरों और बंद जगहों पर होने वाली भीड़ में भी फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार 

दिल्ली और चंडीगढ़ में भी सख्ती

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनो वायरस के मामलों में आई तेजी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना फिर से अनिवार्य कर दिया था। दिल्ली सरकार ने इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुमार्ना लगाने का फैसला किया था। दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था।

ये भी पढ़ें : रोहतक में एक युवक ने एक मिनट में तोड़े इतने नारियल कि बन गया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
SHARE