- सीएम नायब सैनी, सीएम रेखा गुप्ता भी रहीं मौजूद
- दिल्ली के मुंडका में किया रोड शो, उमड़ी भारी भीड़
PM Modi Delhi News, (आज समाज), नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली व एनसीआर यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को लगभग 11 हजार करोड़ रुपए के दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट्स की सौगात दी है। इन प्रोजेक्ट्स में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे व अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) शामिल हैं।

उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद मुंडका (Mundka) में रोड शो (Road Show) भी किया और इस दौरान अपने नेता की झलक पाने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।
दर्शकों ने हाथ हिलाकर किया पीएम का अभिवादन
रोड शो के दौरान दर्शकों ने हाथ हिलाकर पीएम का अभिवादन किया। पीएम ने भी उनका अभिवादन हाथ हिलाकर स्वीकार किया। दर्शकों में खासा उत्साह दिख रहा था। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि पीएम मोदी देश के ऐसे दूरदर्शी नेता है जिनकी सोच में देश का हर व्यक्ति शामिल है।
हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत के लिए ऐतिहासिक दिन : सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने आज दिल्ली और हरियाणा में 11,000 करोड़ रुपए की लागत वाली छह सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया है और यह दिन हरियाणा सहित समूचे उत्तर भारत के लिए ऐतिहासिक है। हरियाणा के साथ-साथ खासतौर पर एनसीआर के विकास के इतिहास में भी आज का दिन एक स्वर्णिम अध्याय के तौर पर दर्ज होगा। सीएम ने कहा, इन प्रोजेक्ट्स के लिए मैं प्रधानमंत्री का तहेदिन से धन्यवाद करता हूं।
दिल्लीवासियों को मिलेगी जाम से राहत, कम होगा यात्रा का समय
दोनों परियोजनाओं का मैन मकसद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को सुगम बनाना है। दो राष्ट्रीय राजमार्गों के संचालन से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उनका यात्रा समय कम होगा। दिल्ली के लोगों को जाम से राहत दिलाना भी इन परियोजनाओं का उद्देश्य है। उद्घाटन से पहले परियोजनाओं का निर्माण करने वाले श्रमिकों से भी पीएम ने बात की।
एनएच यूईआर-2 से ये भी होंगे फायदे
यूईआर-2 से दिल्ली-एनसीआर का संपर्क नए स्तर पर पहुंचेगा। यह राष्टÑीय राजमार्ग-44, राष्टÑीय राजमार्ग-9 और राष्टÑीय राजमार्ग-48 जैसे मैन राष्ट्रीय राजमार्गों को आपस में जोड़ेगा। साथ ही यूईआर-2 बहादुरगढ़ व सोनीपत के इंडस्ट्रियल ऐरिया को लिंक रोड से कनेक्ट करेगा, जिससे उद्योग व माल की आवाजाही तेज होगी। यूईआर-2 दिल्ली-एनसीआर में आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
चंडीगढ़, पंजाब व जेएंडके का सफर भी होगा आसान
एनएच यूईआर-2 हरियाणा व पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ के साथ पंजाब व जम्मू-कश्मीर की यात्रा को भी सुगम और तेज बनाएगा। ईंधन की खपत कम होगी और यात्रा का समय भी घटेगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी। यह राजमार्ग दल्ली-जयपुर व दिल्ली-मुंबई एनएच से भी जुड़ेगा, जिससे लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी। ईंधन की खपत घटने से वायु प्रदूषण घटेगा। इससे देश की राजधानी दिल्ली स्वच्छ व हरित होगी।
ये भी पढ़ें : PM Modi News : हम जल्द विश्व की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेंगे : मोदी