PM Maan Ki Baat 107th Episode: सबका साथ हो तो सबका विकास भी संभव

0
184
PM Maan Ki Baat 107th Episode
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Aaj Samaj (आज समाज), PM Maan Ki Baat 107th Episode, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 107वें एपिसोड को संबोधित किया। इस मौके पर हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने कई विषयों का जिक्र किया। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था, जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस की भी शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा अपने काम के जरिए बदलाव लाने वाले की कोशिश करने वाले लोगों से उन्होंने बात की।

  • गुरु नानक देव जी के की प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं

वोकल फॉर लोकल पर जोर, 26/11 का भी जिक्र

26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए सबसे बड़े हमले का भी जिक्र किया और इसमें वीरगति को प्राप्त होने वाले सुरक्षाकर्मियों व अपनी जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल यानी स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने देश के युवाओं को विदेशों में शादी करने के बजाय अपने देश में अपना जीवन साथी चुनने की सलाह दी।

गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व कल

27 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। पीएम ने इसके लिए भी लोगों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश के विकास का जिक्र करते हुए कहा, राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है, तभी सबका विकास भी हो पाता है। उन्होंने कहा, मुझे संतोष है कि संविधान निमार्ताओं की उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए, अब भारत की संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पास किया है।

वर्षों से गरीब बच्चों की मदद कर रहे तमिलनाडु के लोगानाथन

प्रधानमंत्री ने अपने काम के जरिये बदलाव लाने वाले का प्रयास करने वाले तमिलनाडु के कोयम्बटूर निवासी लोगानाथन से बात कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा। लोगानाथन के पिता की मौत होने के बाद घर की जिम्मेदारी उनके कंधे पर आ गई थी। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में नारियल पानी बेचा। बचपन में वे गरीब बच्चों के फटे कपड़ों को देखकर अक्सर परेशान हो जाते थे।

लोगानाथन ने ऐसे बच्चों की मदद का प्रण लिया, जिनके पास पहनने के लिए कपड़े तक नहीं थे। उन्होंने अपनी कमाई का एक हिस्सा दान देना शुरू कर दिया। जब पैसे की कमी पड़ी तो लोगानाथन ने टॉयलेट तक साफ किए, जिससे जरूरतमंद बच्चों की मदद हो सके। वह पिछले 25 साल से गरीब बच्चों की मदद के लिए इस काम में जुटे हैं। मुंबई हमलों पर पीएम ने कहा कि 26 नवंबर को हम कभी नहीं भूल सकते हैं। 2008 में आज ही के दिन देश पर सबसे जघन्य हमला हुआ था। उन्होंने कहा, मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। उन्हें आज देश आज याद कर रहा है।

वोकल फॉर लोकल की अपील के बाद 4 लाख करोड़ का कारोबार

पीएम मोदी ने कहा, पिछले महीने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मैंने ‘वोकल फॉर लोकल’ यानी स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर जोर दिया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन में ही दिवाली, भैया दूज और छठ पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। इस दौरान लोगों में भारत में बने उत्पादों को खरीदने का जबरदस्त उत्साह देखा गया। साथ ही आनलाइन सामान खरीदते समय अब लोग कंट्री आॅफ ओरिजिन भी देखना नहीं भूलते हैं।

भारत में शादी करने से देश का पैसा, देश में ही रहेगा

प्रधानमंत्री ने कहा, इन दिनों कुछ परिवारों में विदेश जाकर शादी करने का नया वातावरण बनता जा रहा है। उन्होंने पूछा, क्या यह जरूरी है? भारत की मिट्टी में, भारत के लोगों के बीच, अगर हम शादी ब्याह मनाएं, तो देश का पैसा, देश में ही रहेगा। पीएम ने कहा, देश के लोगों को आपकी शादी में कुछ न कुछ सेवा करने का अवसर मिलेगा। छोटे-छोटे गरीब लोग भी अपने बच्चों को आपकी शादी की बातें बताएंगे।

सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती से भी आती है समृद्धि

पीएम मोदी ने रविवार को तेलंगाना के कान्हा शांति वनम के एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा, समृद्धि पैसे से ही नहीं, बल्कि यह सांस्कृतिक मूल्यों की मजबूती से भी आती है। आर्थिक, सांस्कृतिक और कई क्षेत्रों में देश लगातार बड़ी प्रगति कर रहा है। मोदी ने कहा कि विकसित हो रहा भारत खुद को विश्वमित्र के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि हम हमारी परंपरा के अनुसार दुनिया की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं, जो आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE