Petrol and Diesel price : पेट्रोल-डीजल की नयी कीमते जारी , नहीं हुआ कोई परिवर्तन

0
100
Petrol and Diesel price : पेट्रोल-डीजल की नयी कीमते जारी , नहीं हुआ कोई परिवर्तन
यह भी पढ़े : Jind News : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं पात्र नागरिक

Petrol and Diesel price : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में हाल ही में आए उछाल आया है जिससे भविष्य में इन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। आज 13 जून 2025 को देशभर के करोड़ों वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है।

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं और 12 जून के मुकाबले आज भी इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। ईंधन की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे लोगों के लिए यह अच्छी बात है। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बड़ा बदलाव मार्च 2024 में आया था, जब इसकी कीमत में ₹2 प्रति लीटर की कमी की गई थी।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 में बिक रहा है, जहां पिछले 7 महीनों से कीमतें स्थिर हैं। मुंबई में भी पिछले 6 महीने से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, कीमतें स्थिर होने की वजह और आप घर बैठे SMS के जरिए कैसे अपने शहर के दाम पता कर सकते हैं।

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

आज 13 जून 2025 को भी प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

नई दिल्ली

पेट्रोल: ₹ 94.77 प्रति लीटर
डीजल: ₹ 87.67 प्रति लीटर
स्थिरता: नई दिल्ली में पिछले 7 महीने से पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 30 अक्टूबर 2024 से कीमतें स्थिर हैं।

मुंबई

पेट्रोल: ₹ 104.21 प्रति लीटर
डीजल: ₹ 92.15 प्रति लीटर
स्थिरता: मुंबई में पिछले 6 महीने से पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1 दिसंबर 2024 से पेट्रोल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। 1 जून 2025 को भी डीजल की कीमत ₹92.15 प्रति लीटर थी, और आज भी यही है।

कैसे तय होते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सबसे बड़ा कारक हैं।
  • भू-राजनीतिक तनाव, अंतरराष्ट्रीय मांग और आपूर्ति भी कीमतों को प्रभावित करती है।
  • घरेलू और वैश्विक बाजारों में ईंधन की मांग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी भी कीमतों को प्रभावित करती है, क्योंकि कच्चा तेल डॉलर में खरीदा जाता है।
  • विभिन्न राज्यों में लगाए जाने वाले मूल्य वर्धित कर (वैट) और अन्य स्थानीय कर भी कीमतों में अंतर पैदा करते हैं।
  • केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला उत्पाद शुल्क भी इसका एक बड़ा हिस्सा है।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपये की विनिमय दरों के आधार पर तय किए जाते हैं। इसका उद्देश्य आम लोगों को पेट्रोल और डीजल के सही रेट के बारे में जानकारी देना है।

घर बैठे SMS भेजकर जानें अपने शहर के रेट

आप अपने स्मार्टफोन से आसानी से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के रोजाना के रेट जान सकते हैं। प्रमुख तेल कंपनियों ने यह सुविधा दी है:

  • IOC (इंडियन ऑयल) ग्राहक: अपने मोबाइल से RSP <शहर कोड> टाइप करें और इसे 9224992249 पर भेजें। (उदाहरण: दिल्ली के लिए RSP दिल्ली)
  • BPCL ग्राहक: अपने मोबाइल से RSP टाइप करें और 9223112222 पर SMS भेजें।
  • HPCL ग्राहक: अपने मोबाइल से HP Price टाइप करें और 9222201122 पर SMS भेजें।

 

यह भी पढ़े : Jind News : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं पात्र नागरिक