Parivartan Padyatra: लगातार बद से बदतर होते जा रहे प्रदेश के हालात

0
330
Parivartan Padyatra
्रपदयात्रा के दौरान भिवानी में लोगों से मिलते इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला।

Aaj Samaj (आज समाज), Parivartan Padyatra, भिवानी: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’ गुरुवार को 77वीं दिन भी भिवानी में थी। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला परिवर्तन पदयात्रा के तहत हजारों समर्थकों के साथ हलका तोशाम में पहुंचे। गांव बागनवाला, झांवरी, लक्ष्मणपुरा, आलमपुर व थिलौड़ में भारी संख्या में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों से मिल रहे अथाह प्यार से अभय गदगद नजर आए। उन्होंने इसके लिए प्रदेश की जनता का आभार जताया और कहा कि लोगों के रवैये व इनेलो के प्रति लगाव से साफ है कि वे प्रदेश के साथ देश में भी बड़ा बदलाव चाहते हैं।

  • लोगों में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार व कांग्रेस के प्रति गहरा रोष
  • न कांग्रेस राज में सुनवाई थी न मौजूदा सरकार में को सुनवाई हो रही

सरकार ने समाधान के बजाय लोगों की समस्याओं को बढ़ाया

इनेलो नेता ने रोज की तरह स्थानीय हालात की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा गठबंधन सरकार और कांग्रेस से गहरी नाराजगी जताई। कहा कि पहले कांग्रेस और अब भाजपा गठबंधन की सरकार ने समाधान के बजाय उनकी समस्याओं को बढ़ाया है। न तो उनकी कांग्रेस में कोई सुनवाई हुई और न ही अब इस सरकार में कोई उनकी सुनने वाला है। हजारों की संख्या मे मौजूद लोगों ने एक सुर में अभय को एक सच्चा नेता बताया। सभी ने हाथ खड़े कर पूर्ण रूप से समर्थन देने का वायदा किया। emas168

बुनियादी सुविधाओं की कमी से प्रदेश में हाहाकार

अभय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी शर्मनाक स्थिति ये है कि आज गांव हो या शहर लोग पानी के लिए हाहाकार कर रहे हैं, बिजली के लिए परेशान हैं, स्कूलों में मास्टर नहीं हैं, अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं, बच्चों के लिए खेल के लिए स्टेडियम नहीं हैं, सडकों का इतना बुरा हाल है कि एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए गाड़ी से जाना तो दूर चलना दूभर है। प्रदेश के हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं।

व्यापारियों से सरेआम मांगी जा रही रंगदारी

बदमाशों को कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है। व्यापारियों से सरेआम रंगदारी मांगी जा रही है, रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। चारों तरफ अफरातफरी और भय का माहौल बना हुआ है। भाजपा गठबंधन सरकार हरियाणा के इतिहास की सबसे भ्रष्ट और मनोहर लाल खट्टर अब तक के सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।

आज पदयात्रा का 78वां दिन

इनेलो नेता ने कहा कि कांग्रेस में फूट के कारण उनके नेता आपस में लड़ रहे हैं और उन्हें प्रदेश की जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं हैं। लोगों से मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वो कांग्रेस और भाजपा गठबंधन सरकार से बेहद निराश हैं और एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी मूल समस्याओं का निवारण कर सके। ऐसे में लोग सिर्फ और सिर्फ इनेलो की तरफ आस बंधाए बैठे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता अबकी बार इनेलो की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और 2024 में इनेलो की सरकार बनना तय है। बता दें कि इनेलो की पदयात्रा फरवरी से चल रही है और गुरुवार को  को इसका 77वां दिन था। आज पदयात्रा का 78वां दिन है।

यह भी पढ़ें : 17th Vande Bharat: पीएम ने बंगाल को दूसरी, ओडिशा को दी पहली वंदे भारत की सौगात

यह भी पढ़ें : Haryana में आफत बना बारिश, आंधी व तूफान, सैकड़ों पेड़ गिरे, 4 दिन बाद फिर पश्चिमी विक्षोभ

यह भी पढ़ें : Ratna Lal Kataria: पिता ज्योति राम के लिए वास्तव में रत्न बनकर जन्मे थे कटारिया

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE