Sawan Kripal Ruhani Mission : दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज की 34 वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान और मेडिकल कैंप का आयोजन

0
342
Panipat News/Sawan Kripal Ruhani Mission
Panipat News/Sawan Kripal Ruhani Mission
Aaj Samaj (आज समाज),Sawan Kripal Ruhani Mission,पानीपत : रविवार को सावन कृपाल रूहानी मिशन बरसत रोड नूरवाला में मुख्य वक्ता रतन ने संत राजिंदर सिंह महाराज की तालीम से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गुरु एक बादशाह है, जो दया और करुणा का सागर है। उसके अनंत सम राज्यों में कर्मों का कोई हिसाब नहीं किया जाता। दयालपुर संत दर्शन सिंह महाराज की पुण्यतिथि पर कृपाल आश्रम बरसत रोड पानीपत में श्री राधा कृष्ण गौशाला के डॉक्टरों ने 370 मरीजों की जांच की सभी को फ्री दवाइयां और चश्मे दिए गए 79 लोगों ने रक्तदान किया प्रधान सरदार राजा सिंह ने कहा कि रक्तदान का कोई विकल्प नहीं होता। रक्तदान करने से किस अजनबी की जान को बचाया जा सकता है। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं आती। संत सतगुरु हमेशा सत्संग में यही समझाते हैं कि हमें निष्काम सेवा करनी चाहिए। दयाल‌पुरुष संत दर्शन सिंह महाराज जाने-माने सूफी कवि थे, महाराज ने अपने 15 साल के कार्यकाल में सावन कृपाल रूहानी मिशन के 40 देशों में 550 केंद्र स्थापित किए और 50 भाषाओं में आध्यात्मिक साहित्य का अनुवाद कराया कृपाल आश्रम पानीपत के सभी सेवादारों ने तन मन से सेवा की।

यह भी पढ़ें :  New Parliament Building Inauguration: पीएम ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, दंडवत प्रणाम के बाद स्थापित किया ‘सेंगोल’

यह भी पढ़ें :  9 Years Of Modi Govt: पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 7 से 21 राज्यों तक लहराया भगवा

Connect With Us: Twitter Facebook