PM Modi Mann Ki Baat 100th Episode : जिले भर में लाखों की संख्या में लोगों ने पूरे उत्साह से सुना मन की बात का शतकीय संस्करण 

0
188
Panipat News/PM Modi Mann Ki Baat 100th Episode
Panipat News/PM Modi Mann Ki Baat 100th Episode
  • मन की बात कार्यक्रम ने देश की कीर्ति संयुक्त राष्ट्र तक बढ़ाई: अर्चना
Aaj Samaj (आज समाज), PM Modi Mann Ki Baat 100th Episode,पानीपत : लाखों लोगों ने मन की बात का शतकीय संस्करण पुरे उत्साह सुना। सौ संस्करण को सुनने के लिए पूरे जिले भर में उत्साह सा माहौल रहा। सुबह 11 बजे से 11: 30 तक सुनी सड़के व गलियां खुद बयां कर रही थी कि सभी लोग रेडियो तथा टीवी के सामने बैठे है। चुनावी जिम्मेदारियां निभाने गए स्थानीय नेताओं ने जहां ड्यूटी लगी वहीं मन की बात  सुनी। पानीपत में नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर भारी जन समूह के साथ कार्यक्रम सुना। सांसद संजय भाटिया ने कर्नाटक के गुभि विधान सभा में, सांसद कृष्ण लाल पंवार जालंधर में, मेयर अवनीत कौर ने जालंधर में तथा गजेंद्र सलूजा ने कर्नाटक के पावागढ़ विधान सभा में कार्यक्रम सुना। उपरोक्त सभी नेता इन्हीं स्थानों पर चुनावी जिम्मेदारी निभाने गए हुए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक महिपाल ढांडा गीता महोत्सव हेतु ऑस्ट्रेलिया गए हुए है उन्होंने वहीं कार्यक्रम सुना।

पानीपत में संगठित रूप से इन स्थानों पर सुना शतकीय एपिसोड

जिला का सबसे बड़ा कार्यक्रम हुड्डा सेक्टर 29 पार्ट 1 में पीपी इंटरनेशनल में रहा जहां जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कई हजार फैक्ट्री कर्मचारी तथा मजदूरों के साथ मन की बात का शतकीय एपिसोड सुना। विधायक प्रमोद विज ने आर्य समाज मॉडल टाउन में, जिला परिषद् चेयर पर्सन ज्योति शर्मा ने मनाना गांव में सुना तथा भाजपा जिला मिडिया प्रमुख ईश कुमार राणा लतीफ गार्डन में इस इतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

देश को गौरवान्वित करने वाला होता है प्रधानमंत्री मोदी का प्रत्येक कार्य 

जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने मन की बात का शतकीय एपिसोड सुनने के बाद जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री मोदी का प्रत्येक कार्य देश को गौरवान्वित करने वाला होता है। इसी प्रकार मन की बात का सौवां संस्करण संयुक्त राष्ट्र सुना जाना देश का गौरव बढ़ान वाला साबित हुआ। डॉ अर्चना ने कहा कि जो भी मुद्दे प्रधान मोदी ने मन की बात में उठाए वो जन आंदोलन बन गए। अतुल्य भारत मिशन हो, सेल्फी विथ डॉटर हो, स्वच्छता अभियान हो, पर्यावरण संरक्षण हो, वोकल फॉर लोकल हो, मेक इन इंडिया हो या खिलौनों का निर्माण हो इन सबको लोगों ने हाथो हाथ लिया है। डॉ अर्चना लोगो से अपील कि की जो आह्वान प्रधान मंत्री मोदी मन की बात में करें हम उसमें अपना शत प्रतिशत योगदान देकर राष्ट्र हित में उसे एक राष्ट्रीय मिशन बना दे।
SHARE