Ludhiana Gas Leak: लुधियाना में गैस रिसाव के कारण 2 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

0
299
Ludhiana Gas Leak
हताहत को ऐम्बूलेंस की तरफ ले जाते पुलिसकर्मी।

Aaj Samaj (आज समाज), Ludhiana Gas Leak, लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में गैस रिसाव के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। घटना ग्यासपुरा इलाके के सुआ रोड पर स्थित एक फैक्ट्री की है। मृतकों में 11 और 13 साल की उम्र के 2 बच्चे भी शामिल हैँ। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि गैस कहां से लीक हुई है। मृतकों की संख्या अलग-अलग बताई गई है। सही आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

गोयल मिल्क प्लांट नाम की है फैक्ट्री

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोयल मिल्क प्लांट नाम से इस फैक्ट्री में बड़ी कंपनियों के डेयरी प्रोडक्ट आते हैं और इनकी आगे आपूर्ति की जाती है। बताया जा रहा है कि इन उत्पादों को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस लीक हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। आसपास के घरों के लोग घरों में ही बेहोश हो गए थे।

डॉक्टरों और एंबुलेंस की एक टीम मौके पर : एसपी

स्वास्थ्य विभाग ने गैस रिसाव के चलते तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है। वहीं एसपी ने पांच लोगों की मौत की है। उन्होंने कहा, पांच से छह लोग गैस रिसाव से बेहोश हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बचाव दल को मौके पर बुलाया गया है। डॉक्टरों और एंबुलेंस की एक टीम को भी बुलाया गया है।

300 मीटर के एरिया में जाने पर सांस लेने में दिक्कत

सूत्रों का कहना है कि गैस रिसाव के 300 मीटर के एरिया में जो भी व्यक्ति जा रहा है, उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। समाजसेवी संस्थाओं की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची हैं और बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। एसडीएम लुधियाना वेस्ट स्वाति ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चला रही है। उन्होंने कहा, घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर हैं।

यह भी पढ़ें :  Operation Kaveri 30 April Update: सूडान से भारतीयों को निकालने का अभियान जारी, बेंगलुरु पहुंचेंगे 229 भारतीय

यह भी पढ़ें : Weather 30 April Update: पूर्वी भारत में लू, पंजाब व हरियाणा सहित उत्तर भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान

यह भी पढ़ें : Mann Ki Baat 100th Episode: संयुक्त राष्ट्र सहित देश-दुनिया में आज लाखों लोग बनेंगे पीएम मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड के गवाह

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE