Russian President Vladimir Putin पर मंडराया सैन्य विद्रोह का खतरा

0
221
Putin Russian President Vladimir Putin
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। 

Aaj Samaj (आज समाज), Russian President Vladimir Putin, मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर सैन्य विद्रोह का खतरा मंडराने लगा है। यूक्रेन में रूसी बलों के साथ जंग में उतरे रूसी प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवेगेनी प्रिगोझिन का आरोप है कि उन्हें राष्ट्रपति पुतिन की तरफ से मदद नहीं दी जा रही है। प्रिगोझिन ने हाल ही में धमकी दी है कि वह यूक्रेन के बाखमुत से अपने सैनिकों को मोर्चे से हटा सकता है। इसके बाद रूस के कमांडर इगोर गिरकिन ने चेतावनी दी है कि वैगनर ग्रुप पुतिन के खिलाफ सैन्य विद्रोह कर सकता है।

  • रूस के कमांडर ने दी है चेतावनी

रक्षा मंत्रालय की सार्वजनिक आलोचना कर चुके हैं प्रिगोझिन : इगोर

मीडिया रिपोर्टों का कहना है कि रूसी कमांडर इगोर गिरकिन ने बताया कि प्रिगोझिन, रूसी रक्षा मंत्रालय की सार्वजनिक रूप से आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जैसा कि प्रिगोझिन कह रहे हैं कि वह मोर्चे से अपने जवानों को हटा लेंगे, अगर वह हाई कमांड से बात किए बिना ऐसा करते हैं तो यह सीधे तौर पर सैन्य विद्रोह माना जाएगा। इगोर ने ये भी कहा कि अगर प्रिगोझिन मोर्चे से अपने सैनिकों को हटा लेता है तो यह रूस के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। वैगनर ग्रुप प्रमुख खुलेआम रूस के सैन्य नेतृत्व की आलोचना कर रहा है।

कभी पुतिन का खास रहे हैं येवेगेनी प्रिगोझिन

गौरतलब है कि जिस येवेगेनी प्रिगोझिन पर पुतिन के खिलाफ सैन्य विद्रोह करवाने की आशंका जताई जा रही है वह कभी पुतिन का खास रहा है। रूस के कट्टरपंथियों में प्रिगोझिन अपनी कट्टर छवि को लेकर काफी लोकप्रिय है। यूक्रेन युद्ध के इतना लंबा खिंचने की वजह से भी पुतिन को आलोचना झेलनी पड़ रही है। ऐसे में प्रिगोझिन एक शक्तिशाली नेता के रूप में उभर रहा है।

बाखमुत में चल रही अब भीषण लड़ाई

रूस यूक्रेन युद्ध में अब बाखमुत में भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है। बाखमुत में शुरूआती बढ़त के बाद रूसी सेना कमजोर पड़ती दिख रही है। जमीन पर यूक्रेनी सेना, रूस पर भारी पड़ रही है लेकिन रूस हवाई हमलों से यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर बम बरसा रहा है।

यह भी पढ़ें : Ludhiana Gas Leak: लुधियाना में गैस रिसाव के कारण 3 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें : Weather 30 April Update: पूर्वी भारत में लू, पंजाब व हरियाणा सहित उत्तर भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान

यह भी पढ़ें : Mann Ki Baat 100th Episode: संयुक्त राष्ट्र सहित देश-दुनिया में आज लाखों लोग बनेंगे पीएम मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड के गवाह

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE