सेंट जेवियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया दशहरा उत्सव             

0
244
Panipat News/Dussehra festival celebrated with great pomp in St. Xavier's High School
Panipat News/Dussehra festival celebrated with great pomp in St. Xavier's High School
  • बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है विजय दशमी पर्व : रविंद्र कुंडू
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। सेंट जेवियर हाई स्कूल समालखा के प्रांगण में दशहरे के उपलक्ष्य में आकर्षक समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अमित एसडीएम समालखा, विद्यालय के चेयर पर्सन सर एडवोकेट रविंद्र कुंडू और चेयर पर्सन मैम तथा स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज सिन्हा का जोरदार बैंड द्वारा स्वागत किया गया। कोऑर्डिनेटर आशीष जैन, नीलिमा श्रीधर, तथा शिल्पी जैन मंच पर बैठे। हिंदी अध्यापिका डिंपल बुद्धिराजा ने मंच का संचालन किया।

राम के जीवन से जुड़ी सभी घटनाओं को मंच पर दिखाया

मुख्य अतिथि के द्वारा दिया प्रज्वलित किया गया व समारोह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बच्चों ने राम का राजतिलक, सीता स्वयंवर, राम वन गमन, सीता हरण, रावण का वध तक राम के जीवन से जुड़ी सभी घटनाओं को मंच पर दिखाया गया। इन सभी घटनाओं से बच्चों ने नैतिक शिक्षा प्राप्त की। बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ समारोह का आनंद लिया। विद्यार्थियों ने मनोरम प्रदर्शन द्वारा सबको आकर्षित किया।

रावण मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले जलाकर समारोह को समाप्त किया

सीता का स्वयंवर रचा गया, जिसमें राम ने बहुत ही सुंदर भूमिका निभाई। बच्चों को राम की वीरता का भी पता चला। राम के वनवास जाते समय सभी दर्शकों की आंखें भर आई। वनवास के दृश्य ने सभी दर्शकों को भावुक कर दिया। इन सभी दृश्यों से बच्चों ने यह भी सीखा कि भविष्य में कभी हार नहीं माननी चाहिए। राम के अयोध्या वापिस आने पर सभी दर्शक खुश हुए। रावण मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले जलाकर समारोह को समाप्त किया गया। अतिथियों के लिए खानपान की उचित व्यवस्था की गई। सभी शिक्षकों द्वारा अनुशासन में प्रबंध पर प्रमुख ध्यान दिया गया। विद्यालय की सजावट देखने योग्य थी।

रावण रूपी बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों को ग्रहण करने की शपथ लेनी चाहिए

स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट रविंद्र कुंडू ने समस्त स्कूल को विजय दशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर हमें अपने अंदर छुपे रावण रूपी बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयों को ग्रहण करने की शपथ लेनी चाहिए। रामायण के पात्रों का प्रदर्शन देखने से बच्चों में हमारी सभ्यता और संस्कृति के बीज अंकुरित होते हैं। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति द्वारा बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
बच्चों को श्रीराम की तरह आज्ञाकारी बनने के लिए प्रेरित किया
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अनुज सिन्हा ने बताया कि सभी को श्रीराम जैसा आदर्शवादी बना चाहिए। श्रीराम ने अनेको राक्षसों और बुराइयों का अंत किया। श्रीराम ने ही महा बलशाली लंकापति रावण का वध किया था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत थी। इसीलिए हर साल इस दिन के उपलक्ष्य में विजय दशमी पर्व मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को श्रीराम की तरह आज्ञाकारी बनने के लिए प्रेरित किया। सभी छात्र- छात्राओं व उनके माता-पिता ने प्रारंभ से लेकर अंत तक सभी दृश्यों का आनंद उठाया और विद्यालय व्यवस्था की बहुत प्रशंसा की।
SHARE