दर्शन एकेडमी दिल्ली का रजत जयंती समारोह इतिहास में होगा यादगार: चमन गुलाटी

0
236
Panipat News/Darshan Academy Delhi's silver jubilee celebrations will be a memorable one in history: Chaman Gulati
Panipat News/Darshan Academy Delhi's silver jubilee celebrations will be a memorable one in history: Chaman Gulati
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। सावन कृपाल रूहानी मिशन (कृपाल आश्रम पानीपत) के मीडिया प्रभारी चमन गुलाटी ने बताया कि सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिन्दर सिंह जी महाराज की अध्यक्षता में दर्शन एजूकेशन फाउंडेशन का रजत जयंती समारोह का कार्यक्रम 6 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में शाम 4 बजे आयोजित किया जा रहा है। 6 अक्टूबर का यह दिन दर्शन एजूकेशन के इतिहास में एक यादगार दिन माना जाएगा क्योंकि विश्व के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान जिसमें शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति की ओर भी बच्चों का विकास किया जाता है, ताकि वो अपने जीवन में नैतिक गुणों का धारण कर एक सच्चे इंसान बन सकें।

पिछले 25 वर्षों में हासिल की गई उपलब्धियों को याद करने का सुनहरा अवसर

दर्शन एजूकेशन फाउंडेशन के संस्थापक चैयरमेन संत राजिन्दर सिंह महाराज फ़रमाते हैं कि यदि हम विश्व स्तर पर सही मायनों में अपनी शिक्षा व्यवस्था में आध्यात्मिक शिक्षा को लाना चाहते हैं तो उसमें कम से कम 25 सालों का समय लगता है। तभी हम अपने हृदयों में दूसरों के प्रति दया और प्रेम के भाव को पनपने देंगे। हमारा यह प्रयास एक ऐसे युग का निर्माण करेगा जिसमें लोग अपने लिए कुछ जमा न करने की अपेक्षा एक-दूसरे की मदद करने की कोशिश करेंगे। दर्शन एजूकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष एके सचेदवा के अनुसार यह मौका इस प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान के लिए एक यादगार और महत्त्वपूर्ण अवसर होगा। हम दर्शन एजूकेशन की रजत जयंती मना रहे हैं, यह मौका हमारे लिए पिछले 25 वर्षों में हासिल की गई उपलब्धियों को याद करने का सुनहरा अवसर है।

भाईचारे और आत्मिक शांति जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे संत राजिन्दर सिंह 

सावन कृपाल रूहानी मिशन (कृपाल आश्रम पानीपत) के मीडिया प्रभारी चमन गुलाटी ने बताया कि इस मौके पर “25 सालः स्पार्कलिंग सोल्स स्प्रेडिंग पीस” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आने वाले सभी दर्शकों को विश्व विख्याल आध्यात्मिक गुरु संत राजिन्दर सिंह महाराज के विचार सुनने का अवसर मिलेगा। अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और यूनाईटेड किंगडम के विदेशी प्रतिनिधि भी विश्व शांति, भाईचारे और आत्मिक शांति जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा

कार्यक्रम में 23 दर्शन एकेडमियों के विभिन्न छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। दर्शन एजूकेशन फाउंडेशन की स्थापना 1995 में की गई थी, जो आज उच्च स्तर और नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा के लिए पूरे विश्वभर में जाना जाता है। पिछले 25 वर्षों में दर्शन एजूकेशन फाउंडेशन ने छात्रों को जीवन के हर क्षेत्र में शिक्षा प्रदान की है, जिसका आधार आध्यात्मिकता है। आज पूरे भारत में 23 दर्शन एकेडमियों के अलावा कोलंबिया, दक्षिण अमेरिका में भी दर्शन एजूकेशन फाउंडेशन शिक्षा प्रदान कर रहा है।
दर्शन एकेडमी को जिस करके पूरे विश्व में एक अलग पहचान मिली
सावन कृपाल रूहानी मिशन (कृपाल आश्रम पानीपत) के मीडिया प्रभारी चमन गुलाटी ने बताया कि आज जहाँ पूरे विश्व में छात्रों को सिर्फ शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों में ही शिक्षा देकर उनकी नींव को मजबूत किया जाता है, लेकिन आज दर्शन एकेडमी को जिस करके पूरे विश्व में एक अलग पहचान मिली है, वह है छात्रों के आध्यात्मिक विकास पर ध्यान देना। यह शिक्षा संस्थान संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के मार्गदर्शन में पूरे संसार में उन्नति कर रहा है।
SHARE