बाल अधिकार सुरक्षा समिति का तीसरा स्थापना दिवस, महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई

0
267
Panipat News/Child Rights Protection Committee
Panipat News/Child Rights Protection Committee
आज समाज डिजिटल, पानीपत: 
पानीपत। अंबेडकर भवन नूरवाला पानीपत में बाल अधिकार सुरक्षा समिति की तीसरा स्थापना दिवस, महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सम्मिलित रूप से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बाल कल्याण समिति सदस्य डॉक्टर मुकेश आर्य, सरबत दा भला ट्रस्ट प्रधान हरविंदर सिंह एवं जेजेबी बोर्ड सदस्य मालती अरोड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन कदम कोऑर्डिनेटर संदीप मांड्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती, महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व नमन करके किया गया।

संस्था द्वारा पिछले 3 वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई

संदीप मांड्या द्वारा बाल अधिकार सुरक्षा समिति के निर्माण एवं कार्यकाल इतिहास का वर्णन किया गया।
संभावना स्कूल के बच्चों के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था द्वारा पिछले 3 वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं मुख्य अतिथियों के माध्यम से  बाल अधिकार सुरक्षा समिति की वेबसाइट bass.1ngo.in का शुभारंभ किया गया। जिसके माध्यम से संस्था के सभी गतिविधियों की जानकारी अब ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी, बच्चों की समस्याएं शिकायत संबंधी मेल भेज सकेंगे एवं मदद सुविधाएं कहां ली जा सकती हैं, इस तरह की सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। वेबसाइट लांच सफल कार्यक्रम के लिए हुमाना नेशनल प्रोग्राम मैनेजर सूर्या वर्मा एवं एमवी फाउंडेशन नेशनल कन्वीनर वेंकट रेड्डी ने अपनी शुभकामनाएं ऑनलाइन संदेश माध्यम से दी।

 

Panipat News/Child Rights Protection Committee
Panipat News/Child Rights Protection Committee

संस्था बच्चों के हित के लिए लंबे समय से प्रयासरत

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया नेशनल टीम दीपक बुमरा, डिस्टिक कोऑर्डिनेटर राकेश राजपूत, गुडविव संस्था से संतलाल, बिचपुरी विद्यालय प्रधानाध्यापिका कांता देवी, बधावाराम  विद्यालय रामगोपाल, एडवोकेट कोमल, कल्याणी संस्था अतिथि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सीडब्ल्यूसी सदस्य मुकेश आर्य ने संस्था को शुभकामनाएं दी एवं उन्होंने बताया पिछले 3 वर्षों से लगातार संस्था के साथ जुड़े हुए हैं और संस्था के सदस्य के बाल हित के कार्यों से प्रभावित हैं। भविष्य में भी वह संस्था से सदस्य के तौर पर जुड़े रहेंगे। मालती अरोड़ा ने बताया संस्था बच्चों के हित के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं, जिसके लिए संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद के पात्र हैं। सरबत दा भला से हरविंदर सिंह ने बताया संस्था के  साथ मिलकर कई बच्चों की उनकी संस्था मदद करती है आगे भी वह अपना सहयोग देते रहेंगे। कांता देवी ने बताया सीआरपीएफ के एसएमसी सदस्यों के माध्यम से उन्होंने अपने सरकारी स्कूल में बदलाव किए हैं, जिसके लिए संस्था का धन्यवाद।

संस्था ने बच्चों को किया सम्मानित 

संस्था द्वारा पिछले 3 वर्षों में लगभग 10000 जनसंख्या क्षेत्र तक पहुंच कर लगभग 1500 से ज्यादा बच्चों को विभिन्न प्रकार से मदद पहुंचाया गया है। संस्था का मुख्य कार्य क्षेत्र है शिक्षा, बाल श्रम उन्मूलन ,बाल विवाह उन्मूलन, मानव तस्करी निरोध, दिव्यांग बच्चों की सहायता, जागरूकता कार्यक्रम। संस्था के शुरुआत कार्यकाल में बाल श्रम से मुक्त किए हुए वे छात्र जो अब शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ कर हाई स्कूल की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, संस्था द्वारा उन बच्चों को सम्मानित किया गया। उन सभी बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए, किस प्रकार बाल श्रम में लिप्त होकर तीसरी कक्षा के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई थी लेकिन संस्था के सहयोग से आज वह दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं यह अन्य बच्चों के लिए एक प्रेरणा है  वह भी भविष्य में आगे चलकर अन्य बच्चों की मदद करेंगे ऐसी उनकी इच्छा है। समिति में सक्रिय भागीदार सदस्यों को मेडल और सर्टिफिकेट के माध्यम से सम्मानित कर उनकी कार्य की सराहना की गई।

 

 

Panipat News/Child Rights Protection Committee
Panipat News/Child Rights Protection Committee
भविष्य में भी यह मुहिम जारी रहेगी 
समिति सलाहकार सुधा झा ने बताया समिति बाल अधिकार संरक्षण कार्य को पिछले 3  वर्षों से कर रही है और भविष्य में भी यह मुहिम जारी रहेगी। निरंतर सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद। मुख्य सदस्य सतपाल चहल ने आम जनता से अपील की कि इस संस्था से बच्चों के हित की संरक्षण के लिए जुड़े। कार्यक्रम में समिति के मुख्य सदस्य सतपाल चहल, कर्मवीर, सोमनाथ, ओम प्रकाश, रोशन गुर्जर, किरण शर्मा, मोना शर्मा, अनीता चावला, शकुंतला, अनीता गुप्ता, सुमन सिंह, सीमा, सोनिया, शाहिना, अनिल दीपक, बास्ता, संजू एवं अन्य उपस्थित रहे।
SHARE