भ्रष्टाचार गली मोहल्ले से लेकर राजधानी तक : सुरेश गुप्ता

0
232
Corruption from street to locality to capital: Suresh Gupta

प्रवीण वालिया, करनाल:

  • कहा -भाजपा राज में पद नीलाम हो रहे हैं
  • बोले -भाजपा की केेंद्र और राज्य सरकार जुमलों की सरकार है,
  • भारत जोडो यात्रा की जनसमर्थन आंधी में नहीं बचेंगी भाजपा
  • कहा: देश की अगली सरकार बनेगी राहुल गांधी की अगुवाई में

भारत जोड़ो यात्रा के 25 दिन पूरे

हरियाणा प्रदेश कांग्रस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि आने वाले 2024 में केंद्र में राहुल गांधी के नैतृत्व में और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। देश में राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा 25 दिन पूरे कर चुकी है । 2024 तक आते आते भाजपा और उनके सहयोगियों का इस जनमर्थन की आंधी में वजूद समाप्त हो जाएगा। 2024 का साल कांग्रेस और विपक्ष का है। वह आज करनाल के सैनी समाज के भवन में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्हें अपनी तरफ से पुष्प अर्पित किए। यह समाज पिछड़ा वर्ग द्वारा आयोजित किया था। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर संजीव काम्बोज, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रकोष्ठ के शहरी जिलाध्यक्ष राम पाल सैनी, सुखराम बेदी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग की तरफ से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता को पगड़ी पहनाई तथा कांग्रेस आलाकमान से सुरेश गुप्ता को करनाल से विधान सभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाने की मांग करते हुए अपना समर्थन दिया।

मोदी ने पूरा देश अपने मित्रों हाथों बेच दिया

इस अवसर पर सुरेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की केेंद्र और राज्य सरकार जुमलों की सरकार है। आज भ्रष्टाचार गली मोहल्ले से लेकर राजधानी तक है। भाजपा राज में पद नीलाम हो रहे हैं। सभी संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा गिर रही है। सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग भाजपा की मशीनरी के रूप में काम कर रहा है। देश को नहीं बिकने देने की बात कहने वाले मोदी ने पूरा देश अपने मित्रों हाथों बेच दिया है । देश को अडानी और अंबानी के हाथों बंधक रख दिया है। हर वर्ग इस राज में परेशान हैं। जन्म से मौत तक हवा और पानी पर भी जीएसटी लगा दिया है। सरकार ने मंदिरों और मस्जिदों गुरुद्वारों को भी जीएसटी से नहीं छोड़ा हैं। आज आम इंसान को दो समय की रोटी जुटाना मुश्किल है। किसान व्यपारी युवा आत्म हत्या कर रहे हैं। रोजगार नही मिलने से लाखों युवा हर साल विदेश की तरफ पलायन कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि लोगों ने उन्हें अवसर दिया तो वह लोगों को दिखा देंगे कि विधायक कैसा होता है।

इस अवसर पर उपस्थित

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि, पश्चिमी बंगाल के डीआरओ संजीव काम्बोज व पश्चिमी बंगाल के डीआरओ सुखराम बेदी, राम पाल सैनी, जिला शहरी अध्यक्ष, ओबीसी विभाग, कांग्रेस कमेटी, करनाल मोहिताब बंसल , फतेहचंद ,बलराज, रघुबीर सैनी, हरीश, चांद सैनी, धनपत, संजय काम्बोज, किशन, रोहित जोशी, अश्विनी कोचर, घनश्याम सैनी, नरेश कुमार ,कर्मबीर, रामपाल,नाथीराम सैनी,रिकंल, आदि उपस्थित थे।

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE