69वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरूष प्रतियोगिता में एमेच्योर कबड्डी एसोसियेशन हरियाणा की टीम तृतीय स्थान पर

0
178
Panipat News/Amateur Kabaddi Association Haryana
Panipat News/Amateur Kabaddi Association Haryana
आज समाज डिजिटल, Panipat News :

पानीपत। राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने चरखी दादरी में हुई 69वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरूष प्रतियोगिता में एमेच्योर कबड्डी एसोसियेशन हरियाणा की टीम को तृतीय स्थान मिलने पर टीम के सदस्यों को बधाई दी। राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने सांसद खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को उचित माहौल उपलब्ध करवा रही है। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदेश सरकार की खेल नीति के कारण ही खिलाड़ी निरंतर पदक हासिल कर रहे हैं। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि नौल्था के खिलाड़ियों ने जिस तरह से  इस खेल प्रतियोगिता में सफलता हासिल की है उससे दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है।

 

 

 

Panipat News/Amateur Kabaddi Association Haryana
Panipat News/Amateur Kabaddi Association Haryana

 

 

 

 

SHARE