आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। नव वर्ष 2023 में किन ऐसे कार्यों को करके सफलता आसानी से हासिल की जा सकती है, इस विषय को लेकर पीसीसी एकेडमी में शुक्रवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। एकेडमी की डायरेक्टर शिल्पा परुथी ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि नव वर्ष में हमें उन कार्यों की सूची तैयार करनी चाहिए, जिनको हम हासिल करना चाहते हैं। हमें अपनी आदतों में बदलाव लाना है। 2022 में जो हमने बुरी आदतों को अपनाया था, उन्हें हमें त्यागना है एवं जिन रिश्तों में कड़वाहट आई उनको माफ करते हुए 2023 में रिश्तों में सुधार लाना है।
हमें अपने लक्ष्य से नहीं भटकना चाहिए
शिल्पा ने कहा कि लड़कियों को सोशल मीडिया का प्रयोग सही तरीके से करना चाहिए एवं हमें अपने लक्ष्य से नहीं भटकना चाहिए। हमें अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। अक्सर आज की युवा पीढ़ी किसी और के बहकावे में आकर अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं, जो कि गलत है। हमें अपने लक्ष्य से बिल्कुल भी नहीं भटकना चाहिए और अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। इस मौके पर निदेशक पीसीसी एकेडमी राजीव परुथी ने कहा कि हमारे हरियाणा में 2022 में सबसे ज्यादा बच्चे विदेश में गए एवं अभी भी बच्चे विदेश में जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। राजीव के अनुसार बिना अंग्रेजी भाषा के विदेश में जाना अपने आप को कठिनाई में डालने जैसा है।
अंग्रेजी भाषा सीखें और अपनी दिनचर्या में लाएं
राजीव ने कहा कि हरियाणा में लाखों रुपए लगाकर माता पिता बच्चे को विदेश भेज रहे हैं। लाखों रुपए पर चार चांद तब लगेंगे जब आपके बच्चे विदेश में जाकर अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करके पैसे कमाएंगे। 2023 में हरियाणा में सभी युवा पीढ़ी अंग्रेजी भाषा सीखें और अपनी दिनचर्या में लाएं और विदेश जाकर हरियाणा का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि विदेशों में हरियाणा का नाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, यदि थोड़ी सी कमी है तो वह अंग्रेजी भाषा की है। राजीव परुथी ने सभी विदेश जाने वालों को अपील की अंग्रेजी भाषा अपनी दिनचर्या में लाकर विदेश में जाकर हरियाणा का नाम रोशन करें। शिल्पा परुथी और राजीव परुथी ने सभी बच्चों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर खुशी, संजना, सिमरन, श्रुति अग्रवाल, गुंजन आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : Hiraba Modi Last Rites: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी पंचतत्व में विलीन, पीएम ने पार्थिव देह को खुद दिया कंधा
Connect With Us: Twitter Facebook