Prime Minister’s Mann Ki Baat : जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने व्यापारियों और उद्योगपतियों का प्रधान मंत्री मन की बात का 100 वां संस्करण सुनने का किया आह्वान

0
365
Panipat News/100th edition of Prime Minister's Mann Ki Baat
Panipat News/100th edition of Prime Minister's Mann Ki Baat
  • पानीपत चैंबर ऑफ कॉमर्स रिकार्ड तोड़ संख्या में प्रधान मंत्री मन बात कार्यक्रम सुनने का कीर्तिमान बनाएगा : विनोद धमीजा
Aaj Samaj (आज समाज),Prime Minister’s Mann Ki Baat,पानीपत: रविवार 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री  मोदी मन की बात का शतकीय यानी की 100 वां संस्करण प्रसारित होगा। ये संस्करण ऐतिहासिक होगा। सभी व्यापारी व उद्योगपति अपने अपने प्रतिष्ठान में सभी कर्मचारियों सहित ये मन की बात संस्करण सुने। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ  अर्चना गुप्ता ने जी टी रोड स्थित होटल गोल्ड में चैम्बर ऑफ कॉमर्स तत्वावधान में व्यापारियों व उद्योगपतियों की एक बैठक मुख्य के तौर मन की बात सुनने का आह्वान करते हुए कहे। डॉ अर्चना ने कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव राष्ट्र हित में आगे रहता है इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ एक फिर राष्ट्र प्रेम की नजीर पेश करेगा।

मन की बात में राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने वाले मिशनों का जिक्र करते है मोदी

डॉ अर्चना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मन की बात में राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने वाले मिशनों का जिक्र करते है। उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान विनोद धमीजा का विशेष आभार प्रकट किया, जिन्होंने उनके आग्रह पर तुरंत चैंबर की बैठक बुलाकर कृतार्थ की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चैंबर के प्रधान विनोद धमीजा ने कहा कि चैंबर अपने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सभी कर्मचारियों सहित मन की बात कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि चैंबर रिकार्ड तोड संख्या में प्रधान मंत्री मन की बात का सौ वां संस्करण सुन कर नया कीर्तिमान बनाएगा। इस अवसर भाजपा के वरिष्ठ नेता नीति सेन भाटिया, हरपाल ढांडा, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, चांद भाटिया , भाजपा जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा,चैंबर के सचिव राजीव अग्रवाल, उप प्रधान राम प्रकाश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष अतुल मित्तल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Operation Kaveri Today Update: सूडान से 135 भारतीयों का 10वां जत्था सुरक्षित निकाला, 72 घंटे के लिए बढ़ा संघर्षविराम

यह भी पढ़ें : Manipur में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल फूंका, इलाके में तनाव, धारा 144 लागू, इंटरनेट भी बंद

Connect With Us: Twitter Facebook