Sonam Kapoor Baby Shower Photos: सोनम कपूर की गोदभराई में कौन कौन पहुंचा? देखें तस्वीरें

0
241
Sonam Kapoor Baby Shower Photos: सोनम कपूर की गोदभराई में कौन कौन पहुंचा? देखें तस्वीरें
Sonam Kapoor Baby Shower Photos: सोनम कपूर की गोदभराई में कौन कौन पहुंचा? देखें तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो
Sonam Kapoor Baby Shower Photos, (आज समाज), नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इस समय एक्ट्रेस अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर हैं। वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। गोदभराई की वायरल तस्वीरों में सोनम कपूर बहुत ही सुंदर लग रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस अवसर पर सोनम ने लाइम ग्रीन कलर का लहंगा और चोली पहना, जिसपर एंब्रॉयडरी वर्क हो रखा है।

हैवी नेकलेस, झुमकी स्टाइल ईयररिंग्स, बन हेयर स्टाइल और मेकअप के साथ उन्होंने अपने इस लुक को क्लासी बनाया है। साथ ही हाथों में मैचिंग के बैंगल्स कैरी किए हैं। उनके चेहरे पर खुशी और मॉम टू बी का ग्लो साफ झलक रहा है।

अनुपम खेर ने दी शुभकामनाएं

सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा दोनों ही एक साथ बैठकर रीति-रिवाज से पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही करीना कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और बॉलीवुड जगत के कई सितारे उनकी खुशी का हिस्सा बने। सभी इस अवसर पर एंजॉय करते हुए नजर आए। एक्टर अनुपम खेर भी यहां मौजूद थे।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गोदभराई की शुभकामनाएं। इस दौरान सोनम के पति आनंद उनकी ओर बार-बार प्यार भरी निगाहों से देखते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा था जैसे वो अपने पार्टनर पर से अपनी नजर नहीं हटा पा रहे हों।

2018 में आनंद आहूजा से हुई थी शादी

सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा से 2018 में हुई थी। इसके बाद 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे वायु को जन्म दिया था और अब दूसरे बच्चे के वेलकम के लिए तैयार हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर 2023 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड में आखिरी बार नजर आई थीं। अब जल्द ही फिल्म बैटल फोर बिटोरा में नजर आएंगी।

  • TAGS
  • [post_tags]