US Iran War Ceasefire: गोरुक और केश्म आइलैंड पर ईरानी रडार साइट्स पर अमेरिका ने किया हमला

0
104
US Iran War Ceasefire: गोरुक और केश्म आइलैंड पर ईरानी रडार साइट्स पर अमेरिका ने किया हमला
US Iran War Ceasefire: गोरुक और केश्म आइलैंड पर ईरानी रडार साइट्स पर अमेरिका ने किया हमला

जवाब में ईरान ने कुवैत-बहरीन पर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
US Iran War Ceasefire, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका ने गोरुक और केश्म आइलैंड पर ईरानी रडार साइट्स पर हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, पहले होर्मुज में ईरान के 4 अटैक ड्रोन मार गिराए गए, फिर आगे के हमले रोकने के लिए रडार साइट्स को निशाना बनाया गया। इसके जवाब में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उसने होर्मुज स्ट्रेट के पास दुश्मन ठिकानों पर मिसाइल हमला किया।

वहीं, CENTCOM के मुताबिक ईरान ने कुवैत और बहरीन की ओर 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें 6 को हवा में ही रोक दिया गया, जबकि सातवीं अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

ईरान की मिसाइल क्षमता हुई कमजोर

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की मिसाइल क्षमता काफी कमजोर हो गई है और उसके पास सिर्फ 21-22% मिसाइलें बची हैं।

हालांकि, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ईरान ने अपनी 33 में से 30 मिसाइल साइट्स फिर से चालू कर ली हैं और उसके पास अब भी करीब 70% मिसाइल भंडार मौजूद है।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश