Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के प्रयासों को सफलता मिलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में नूंह में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शहीद हसन खां राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ के डीन कार्यालय में तैनात सहायक सकरुद्दीन को 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
हाजिरी बनाने को मांगी रिश्वत
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने छह दिन की अतिरिक्त ड्यूटी की हाजिरी पूरी करने के बदले यह रकम मांगी थी। एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की।
एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा
शिकायत के आधार पर एसीबी की नूंह सब-यूनिट ने नियमानुसार ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान सकरुद्दीन को कथित तौर पर 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम स्थित राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाने में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपों की जांच जारी
मामले की जांच नियमानुसार जारी है। एसीबी की ओर से की गई इस कार्रवाई में रिश्वत मांगने और लेने के आरोपों की जांच की जा रही है।


