Pakistan violates ceasefire, an Indian soldier martyred: पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, एक भारतीय जवान शहीद

0
724

नई दिल्ली। पाकिस्तान एक ओर तो बातचीत की पेशकश करता है और वहीं दूसरी पाकिस्तान लगातार भारत की सीमाओं पर सीजफायर का उल्लंघन करता है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से शनिवारर सुबह भारी गोलाबारी की गई। इस सीजफायर उल्लंघन में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार राजौरी के नौशेरा सेक्टर में शनिवार सुबह 6:30 बजे पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जारी है जिसका भारतीय सेना डटकर मुकाबला कर रही है। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि सुबह साढ़े छ बजे ही पाक ने गोलाबारी शुरू कर दी थी। वहां उन्होंने भारती शेलिंग जारी रखी है। भारतीय सेना भी उसका जमकर जवाब दे रही है। इस गोलाबारी में देहरादून के रहने वाले संदीप थापा घायल हो गए थे बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान वह शहीद हो गए। रविवार को उनका पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाया जाएगा।

  • TAGS
  • [post_tags]