PKBS Vs GT: 163 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की टीम का छठा विकेट गिरा

0
248
PKBS Vs GT: 163 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की टीम का छठा विकेट गिरा
PKBS Vs GT: 163 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की टीम का छठा विकेट गिरा

गुजरात ने बनाए थे 162 रन, कप्तान शुभमन गिल ने 39 और जोस बटलर ने 38 रन की खेली पारी
PKBS Vs GT, (आज समाज), मोहाली: आईपीएल के चौथे मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 163 रन का टारगेट दिया। मुल्लांपुर में पंजाब ने बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 39 और जोस बटलर ने 38 रन बनाए। पंजाब से विजयकुमार वैशाख ने 3 और युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए।

पंजाब किंग्स ने 15 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। टीम से कूपर कोनोली और मार्को यानसन पिच पर हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए। उन्होंने श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोयनिस और शशांक सिंह को कैच कराया।

राशिद खान ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा, वे 37 रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा ने दूसरे ओवर में प्रियांश आर्या को कैच करा दिया, वे 7 रन ही बना सके। वॉशिंगटन सुंदर ने नेहल वाधेरा को कैच कराया।

  • TAGS
  • [post_tags]