नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में हर मैच में कोई ना कोई चमत्कार देखने को मिलता है. गेंदबाज हो या बल्लेबाज अपने प्रदर्शन से मैच का नक्शा बदल देता है. ऐसा ही प्रदर्शन भारत को दे खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में कर दिखाया था. तनुश कोटियन और तुषार देशपांडे ने 10 और 11वें नंबर पर आकर सेंचुरी ठोक तहलका मचा दिया था.
क्रिकेट में कहा जाता है कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं. कुछ रिकॉर्ड कुछ ही समय में टूट जाते हैं, जबकि कुछ को टूटने में कई दशक लग जाते हैं. ऐसा ही एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड करीब 80 साल तक कायम रहा. इसे साल 2025 में दो भारतीय खिलाड़ियों की जोड़ी ने कर दिखाया.
80 साल पहले बना रिकॉर्ड
साल 1946 में लंदन के द ओवल मैदान पर भारतीय टीम सरे के खिलाफ मैच खेल रही थी. टीम इंडिया अंग्रेजों के सामने मुश्किल में घिर चुकी थी. 205 रन पर 9 विकेट गिर चुके थे और ऐसा लग रहा था पारी सस्ते में सिमट जाएगी. लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने क्रिकेट इतिहास में कभी ना भूलने वाला कारनामा कर दिया.
जब आखिरी विकेट ने पलट दिया पूरा मैच
भारतीय टीम के 9 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर दो ऐसे खिलाड़ी उतरे जिसने 10 ..20 रन की भी उम्मीद शायद ही कोई कर रहा था. एक थे लेग स्पिनर चंदू सरवटे और दूसरे थे मीडियम पेसर शूट बनर्जी. दो गेंदबाजों के बड़ी पारी की उम्मीद करना बेमानी ही होती. इन दोनों ने अपने दम पर मैच का रुख पलट दिया. इस जोड़ी ने अंग्रेज गेंदबाजों की ऐसी खबर ली जिसने उनको कभी ना भूलने वाला सबक दे दिया. सरवटे ने 124 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शूट बनर्जी ने 121 रन बनाए. दोनों ने मिलकर 10वें विकेट के लिए 249 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की.यह क्रिकेट इतिहास में पहला ऐसा मौका था जब नंबर 10 और नंबर 11 के बैटर ने आकर सेंचुरी ठोकी हो.
इस साझेदारी ने भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाल दिया और टीम ने मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया.
80 साल तक कायम रहा रिकॉर्ड
साल 1946 में सरवटे और बनर्जी ने जो रिकॉर्ड बनाया था वो 2025 तक कायम रहा. मुंबई की तरफ से खेलते हुए तनुश कोटियन और तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में ऐसा ही कारनामा दोहराया. बड़ौडा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में ये कारनामा दूसरी पारी में दिया गया था. जब 337 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे और 569 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हुई. तनुश ने 120 रन की नाबाद पारी खेली जबकि तुषार 123 रन बनाकर आउट हुए.


