Delhi Weather Update : दिल्ली में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
143
Delhi Weather Update : दिल्ली में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Delhi Weather Update : दिल्ली में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आने वाले तीन दिन तक राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Delhi Weather Update (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से कुछ दिन के लिए निजात मिलती दिखाई दे रही है। रविवार को सुबह और शाम को बारिश होने से तापमान में कमी आई वहीं आज के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह उम्मीद जताई है कि इस सप्ताह दिल्ली में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार रात को दिल्ली के कई इलाकों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में दिल्ली में 42 एमएम बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश 44.2 एमएम लोधी रोड क्षेत्र में दर्ज हुई।

35.6 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

बारिश के कारण रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। केंद्र के मुताबिक दिल्ली में गर्मी और उमस ने लोगों को शनिवार तक बेहाल कर रखा था।

21 जून तक रहेगी गर्मी से राहत

हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रहने की आशंका है। वहीं रात के समय हवाओं की गति गरज के साथ 60 किमी प्रति घंटा की गति तक पहुंच सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्र ने दिल्ली में 18 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 21 जून तक गर्मी से राहत की उम्मीद बताई है। पूरे सप्ताह हल्की या मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान लगाया है। केंद्र के मुताबिक सोमवार को बादल छाए रह सकते हैं। दिन में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें : Delhi Breaking News : दिल्ली में संदिग्ध हालात में मासूम की मौत