Haryana Weather Update: हरियाणा में लू का आॅरेंज अलर्ट

0
92
Haryana Weather Update: हरियाणा में लू का आॅरेंज अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में लू का आॅरेंज अलर्ट

अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में हो सकती है बारिश
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा में लू चलने का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। लू से बचने के लिए सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। महिलाओं को दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बचे तक खाना नहीं बनाने की सलाह दी गई है। सरकार का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक महिलाएं दोपहर 12 से शाम 4 बजे (पीक आॅवर्स) तक खाना बनाने से बचें। बाहर निकलते समय काले कपड़े न पहनें। बहार निकलें तो ढीले कपड़े पहनें। बार-बार पानी का सेवन करते रहें। साथ ही धूप में निकलते समय टोपी, छाता, स्कार्फ, धूप का चश्मा और जूते/चप्पल पहनें।

सभी जिलों के डीसी को सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल उपलब्ध कराने और गर्मी को लेकर जागरूकता अभियान चलाने को कहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बारिश होने की संभावना भी जताई है। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बारिश से मिली राहत

एक दिन पहले शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी और बारिश से गर्मी से राहत मिली है। मगर, लोग उमस से बेहाल हो गए। भिवानी में सबसे अधिक 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं फतेहाबाद जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

19 जून से प्री-मानसूनी हवाओं के आने की संभावना

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवाओं में बदलाव और आंशिक बादलवाई होने और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 15 जून की रात और 16 जून को कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।