YouTube: यूट्यूब पर अब गूगल लेंस से सर्च कर सकते हैं कोई भी वीडियो
वीडियो में दिख रही चीजों की पहचान करने और उनके बारे में अधिक जानकारी पाने में मदद करेगा गूगल लेंस YouTube (आज समाज) नई दिल्ली: अब आप शॉर्ट वीडियो में दिखाई दे रही किसी भी चीज, जैसे कि टेक्स्ट, आॅब्जेक्ट या जगह को गूगल लेंस की मदद से सर्च कर सकते हैं। आप चाहें तो उस चीज पर टैप करें या स्क्रीन पर घेरा बनाएं और गूगल लेंस उस चीज के बारे में जानकारी दिखाएगा।
यह फीचर आपको किसी भी YouTube Short वीडियो में दिख रही चीजों की पहचान करने और उनके बारे में अधिक जानकारी पाने में मदद करेगा। यह फीचर खासतौर पर उन वीडियो के लिए उपयोगी है जिनमें शॉपिंग या एफिलिएट कंटेंट नहीं होता।
कैसे करें इस्तेमाल
अपने फोन में YouTube ऐप खोलें और नीचे दिए गए Shorts टैब पर टैप करें।
किसी वीडियो को देखने के दौरान उसे पॉज़ करने के लिए स्क्रीन पर टैप करें।
ऊपर दिख रहे Lens आइकन पर टैप करें।
पहली बार इस्तेमाल करने पर Terms & Conditions स्वीकार करनी होंगी।
अब आप स्क्रीन पर किसी भी ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट पर टैप, हाइलाइट या घेरा बनाकर सर्च कर सकते हैं।
यदि वीडियो में किसी अनजान भाषा का टेक्स्ट है, तो स्क्रीन के नीचे दाईं ओर दिख रहा Translate बटन दबाकर उसका अनुवाद भी कर सकते हैं।
Lens का इस्तेमाल करने के बाद, ऊपर बाईं ओर दिए गए X बटन पर टैप करके या नीचे की ओर स्वाइप करके इसे बंद किया जा सकता है।