पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे है निशित
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में कांग्रेस ने नई युवा टीम का ऐलान कर दिया है। निशित कटारिया को हरियाणा यूथ कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया को 29893 वोट मिले हैं, जबकि सोमिल संधू को 12949 वोट मिले हैं। निशित भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट से हैं और पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे है। हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 36 से पार्षद का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। सुरभि शर्मा को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है।
पानीपत के अंसल सुशांत सिटी की रहने वाली सुरभि शर्मा को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। महिला आरक्षित इस सीट पर सुरभि शर्मा ने जीत हासिल की। यह भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट की हैं। सुरभि ने विधानसभा चुनावों में ग्रामीण सीट से आवेदन किया था। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली थी। इसके बाद नगर निगम चुनावों में उन्होंने वार्ड 1 से दावेदारी ठोकी। उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें टिकट दी, लेकिन वे चुनाव हार गई थीं।
सूची में मृतक हिमानी नरवाल का भी नाम
इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें रोहतक निवासी हिमानी नरवाल को को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है। बता दें कि हिमानी नरवाल की इस साल मार्च महीने में हत्या कर दी गई थी। उसका शव बंद सूटकेस में सांपला बस अड्डे के निकट पड़ा मिला था। नरवाल की मां सविता ने बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल पर आरोपी को बचाने और हिमानी के 15 लाख ठगने का आरोप लगाया था। वे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर चुकी है।
2024 में मांगे थे आवेदन
हरियाणा यूथ कांग्रेस के लिए 2024 में आवेदन मांगे गए थे। 20 दिसंबर 2024 तक आवेदन किए गए थे, जिसमें हिमानी नरवाल ने भी आवेदन किया था। 16 जनवरी तक मेंबरशिप पेमेंट की गई थी। कांग्रेस की तरफ से 19 मई को आवेदनों की छंटनी की गई, लेकिन हिमानी की मौत 28 फरवरी को हो चुकी थी और 1 मार्च को उसका शव मिला था। बावजूद इसके हिमानी के नाम को सचिव पद के लिए रखा गया। इसका परिणाम 16 जून को जारी किया गया।
यह भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi Murder: बहन दोषी है तो उसे फांसी हो, हम ही उसे सजा दिलाएंगे : गोविंद
यह भी पढ़ें: हरियाणा कैबिनेट की बैठक 26 जून को