222 लाख से होगा नवस्वीकृत कॉलोनियों का विकास New approved colonies to be developed from 222 lakh

0
384
New approved colonies to be developed from 222 lakh

New approved colonies to be developed from 222 lakh

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:

New approved colonies to be developed from 222 lakh: नगर निगम ने वैध हुई 69 कॉलोनियों में विकास कार्य कराने की शुरुआत हो गई है। कुछ दिन पहले निगम ने वार्ड-21 की नवस्वीकृत कॉलोनियों में 228.36 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत की।

बनेगी पक्की सड़कें और गलियां

अब वार्ड 12 की नव स्वीकृत रूपनगर और तीर्थ नगर कॉलोनी में होने वाले 222.55 लाख के विकास कार्यों का विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा और पार्षद संजीव कुमार ने शिलान्यास किया। इन कॉलोनियों में जहां पक्की सड़कें व गलियों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, पानी निकासी को नालियां व स्टॉर्म वाटर ड्रेन बनाई जाएगी। कॉलोनियों में विकास कार्य होने से क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। मेयर मदन चौहान ने संबंधित एजेंसी व अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

विकास से बहुत दूर थे यहां के लोग: मेयर

मेयर मदन चौहान ने कहा कि वार्ड नंबर 12 की रूपनगर और तीर्थ नगर कॉलोनी के हजारों लोग लंबे समय से अवैध कॉलोनियां होने के कारण विकास कार्यों से अछूते थे। अवैध होने के कारण प्रशासन द्वारा भी इन कॉलोनियों का विकास नहीं किया जा रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ट्विनसिटी की 69 कॉलोनियों को वैध किया। अब इनमें विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। जल्द ही सभी 69 कॉलोनियों में पक्की सड़कें, गलियां, अंडरग्राउंड नालियां व अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे।

बोले- समान विकास करा रही है सरकार

उन्होंने कहा कि हर वार्ड में सरकार समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। जल्द ही हर वार्ड की हर कॉलोनी की गली पक्की, अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण किया जाएगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मनोहर लाल की सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।

हमने नगर निगम के माध्यम से नगर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए है। हर वार्ड में गलियों, सड़कों व नालियों का निर्माण किया जा रहा है। पार्कों में जिम झूले, बैठने की सुचारू व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए जाने है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता से परिपूर्ण हो।

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

मौके पर एक्सईएन रवि ओबरॉय, भाजपा घुमंतू प्रकोष्ठ आईटी हरियाणा के प्रदेश प्रमुख रामकुमार पाल, मनोज धीमान, बाबू राम, जोनी, सुरेंद्र नीरज, तिलकराज, हरीश, श्रीपाल, रमेश पाल और राजपाल मौजूद रहें।

Read Also : 10 साल के बच्चे की हत्या के बाद जलाने की कोशिश Murder in Bahadurgarh

Read Also : कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार Congress Leader’s Son Murdered

Read Also : झज्जर में घुड़चढ़ी: तलवार लेकर घोड़ी पर बैठी दुल्हन Bride Ghurchari in Jhajjar

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE