पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, बागी विधायकों का समर्थन पत्र लेकर ऋतब्रत बनर्जी विधानसभा पहुंचे
West Bengal Breaking News (आज समाज), कोलकाता : न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश में ममता बनर्जी ने पिछले करीब डेढ दशक से अपनी पहचान एक मजबूत और काबिल नेतृत्व करने वाले नेता के रूप में बनाई थी। इसी पहचान के चलते पश्चिम बंगाल से न केवल उन्होंने वामदलों को हराया बल्कि जनता का विश्वास भी हासिल किया।
लेकिन इन विधानसभा चुनाव में जैसे ही भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी को एकतरफा मुकाबले में हराया। वहीं से तृणमूल कांग्रेस में फूट शुरू हो गई। हालात यह हो गए हैं कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक में भी पार्टी विधायक नहीं पहुंच रहे। जिससे पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ चुकी है।
59 विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी
हालिया बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 80 सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि अब इनमें से तीन चौथाई विधायक यानी 59 टूट सकते हैं। कई विधायकों ने टीएमसी की बैठकों से भी दूरी बनाई हुई थी। साथ ही पूर्व सीएम और पार्टी की मुखिया ममता बनर्जी द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शनों से भी कई विधायक नदारद थे। इसके बाद से ही पार्टी में टूट की खबरें आनी शुरू हो गईं थी।
हालांकि टीएमसी ने टूट की खबरों को खारिज किया था। वहीं बताया जा रहा है कि आज बागी विधायकों का समर्थन पत्र लेकर ऋतब्रत बनर्जी विधानसभा पहुंच चुके हैं। टीएमसी के कई अन्य विधायक भी विधानसभा पहुंचे हैं, जिनमें अरूप रॉय, शिउली साहा, अखुज्जमान, सबीना यास्मीन आदि शामिल हैं। विधायकों ने बताया कि वे विपक्ष के नेता का चुनाव करने के लिए बैठक करेंगे।
ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : दोबारा युद्ध की आग में झुलसना शुरू हुआ पश्चिम एशिया


