West Bengal Final Voter List Publish: पश्चिम बंगाल: फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश, 61 लाख लोगों के नाम कटे, 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर्स

0
295
West Bengal Final Voter List Publish: पश्चिम बंगाल: फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश, 61 लाख लोगों के नाम कटे, 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर्स
West Bengal Final Voter List Publish: पश्चिम बंगाल: फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश, 61 लाख लोगों के नाम कटे, 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर्स

अब तक 11 राज्यों-यूटी की सूची की जा चुकी जारी
West Bengal Final Voter List Publish, (आज समाज), कोलकाता: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद पश्चिम बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश हो गई है। पश्चिम बंगाल के चीफ इलेक्टोरल आॅफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस प्रोसेस के बाद राज्य में वोटरों की संख्या 7,04,59,284 हो गई है। इलेक्टोरल रोल रिवीजन प्रोसेस में फॉर्म-7 के जरिए 5,46,053 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम हटाए गए और फॉर्म-6 और फॉर्म-6ए जमा करके 1,82,036 वोटरों को शामिल किया गया। इस पूरे प्रोसेस में 61,78,245 लोगों के नाम काचे गए हैं।

सीईओ ने कहा, 60 लाख से ज्यादा वोटर अंडर एडजुडिकेशन कैटेगरी में हैं, लेकिन उन्हें पोस्ट-एसआईआर इलेक्टोरल रोल में शामिल कर लिया गया है। रिवीजन प्रोसेस इलेक्शन कमीशन के निर्देशों के अनुसार किया गया था। उन्होंने कहा कि रिवीजन प्रोसेस के दौरान 58 लाख से ज्यादा के फॉर्म नहीं मिले, जिनमें मरे हुए, शिफ्ट हुए और डुप्लीकेट वोटरों के मामले शामिल हैं। अबतक कुल 11 राज्यों और यूटी की फाइनल लिस्ट पब्लिश हो चुकी है।

चुनाव का ऐलान मार्च के दूसरे हफ्ते में संभव, 3 चरणों में हो सकता है मतदान

राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मार्च के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है। चुनाव कितने फेज में होंगे, इस पर लगातार अंदाजा लगाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि वोटिंग तीन फेज में हो सकती है। आयोग की पूरी बेंच पहले ही तमिलनाडु और असम का दौरा कर चुकी है, लेकिन अभी तक पश्चिम बंगाल का दौरा नहीं किया है। अधिकारी ने कहा कि फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश होने के बाद पूरी बेंच राज्य का दौरा कर सकती है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया

  • TAGS
  • [post_tags]