Finance Minister on West Asia Crisis : पड़ौसी देशों के मुकाबले हम कहीं बेहतर : वित्त मंत्री

0
213
Finance Minister on West Asia Crisis : पड़ौसी देशों के मुकाबले हम कहीं बेहतर : वित्त मंत्री
Finance Minister on West Asia Crisis : पड़ौसी देशों के मुकाबले हम कहीं बेहतर : वित्त मंत्री

कहा, देश में किसी तरह का लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा, 

Finance Minister on West Asia Crisis (आज समाज), नई दिल्ली : पश्चिम एशिया तनाव के चलते तेल और गैस आपूर्ति थोड़ी बाधित जरूर हुई थी लेकिन सरकार इससे निपटने के लिए तैयार है। यह कहना है देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जो राज्य सभा में वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग ले रहीं थी। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि युद्ध के कारण देश में लॉकडाउन की आशंकाएं केवल डर फैलाने के लिए फैलाई जा रही अफवाहें हैं।

उन्होंने राजनेताओं से ऐसी अफवाहें न फैलाने की अपील की। वित्त मंत्री ने कहा कि महंगे होते वैश्विक कच्चे तेल का बोझ आम आदमी पर न पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपये घटा दी है, ताकि आॅयल मार्केटिंग कंपनियां पंप पर कीमतें न बढ़ाएं। जहां कई देशों ने मोटर ईंधन की कीमतों में 20 से 50 प्रतिशत तक का भारी इजाफा किया है, वहीं भारत ने अपनी दरें अपरिवर्तित रखी हैं।

वैश्विक ऊर्जा संकट गहराया

पश्चिम एशिया युद्ध के कारण जहां वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहरा गया है। पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक में ईंधन की भारी किल्लत से लॉकडाउन और ब्लैकआउट जैसी नौबत आ गई है। हालांकि, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। आम आदमी को महंगे कच्चे तेल की मार से बचाने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में 10 रुपये प्रति लीटर तक की बड़ी कटौती की है, ताकि तेल कंपनियां पंप पर कीमतों में इजाफा नहीं कर सके। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यह बात कही। इस दौरान वित्त मंत्री ने देश में किसी भी प्रकार के लॉकडाउन की अफवाह को भी सिरे से खारिज कर दिया।

पड़ोसी देशों में गहराया ऊर्जा संकट

पाकिस्तान में रातों-रात पेट्रोल और डीजल के दाम 20% और हाई-आॅक्टेन ईंधन के दाम 200% तक बढ़ा दिए गए हैं, जिससे पेट्रोल 321 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। ईंधन बचाने के लिए सिंध प्रांत में ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लगाया गया है, लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है और स्कूल दो हफ्ते के लिए बंद कर दिए गए हैं। सरकारी दफ्तरों में 4-दिन का वर्किंग वीक कर दिया गया है और निजी दफ्तरों में 50% स्टाफ को वर्क-फ्रॉम-होम पर भेजा गया है। बाजार और मॉल रात 9:30 बजे बंद किए जा रहे हैं।

वहीं बिजली संकट के कारण ढाका में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पांच-पांच घंटे कीरोटेशनल बिजली कटौती हो रही है और सभी विश्वविद्यालय बंद करके शिक्षा को आॅनलाइन शिफ्ट कर दिया गया है। आॅक्टेन और डीजल की कमी से पेट्रोल पंप बंद हैं और आपूर्ति में 10 से 15 प्रतिशत की कटौती की गई है। वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि इन दोनों देशों में से किसी ने भी भारत की तरह करों में कोई कटौती नहीं की है।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : पीएम मोदी आज करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन

  • TAGS
  • [post_tags]