Pakistan-Afghanistan Conflict : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति

0
256
Pakistan-Afghanistan Conflict : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति
Pakistan-Afghanistan Conflict : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति

पाकिस्तान ने काबुल में बरसाए बम, अफगानिस्तान ने बनाया पाकिस्तानी चौकियों को निशाना, पाकिस्तान के कई सैनिक हताहत

Pakistan-Afghanistan Conflict  (आज समाज), काबुल : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बन चुकी है। दोनों तरफ से सेनाआों को निशाना बनाया जा रहा है। एक तरफ जहां अफगानिस्तान के तालिबानी शासन की तरफ से पाकिस्तान की सैनिक चौकियों को निशाना बनाया गया था जिसमें पाकिस्तान के करीब 55 सैनिकों के हताहत होने की पुष्टि की गई थी। वहीं इसका जवाब देते हुए पाकिस्तान ने भी कार्रवाई करते हुए आज सुबह यानी शुक्रवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तड़के तीन जोरदार किए। हालांकि इन धमाकों से अफगानिस्तान को कितना नुकसान हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन कुल मिलाकर दोनों देशों के बीच स्थिति भयानक बनी हुई है।

अफगानिस्तान ने किया यह दावा

अफगानिस्तानी सरकार की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान का दावा किया गया है। उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेजी जिले में बाबरक पोस्ट के तहत अंजर सर इलाके में स्थित पाकिस्तानी शासन के मुख्यालय पर कब्जा कर लिया गया है। उनके अनुसार इस कार्रवाई में दर्जनों पाकिस्तानी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं और बड़ी मात्रा में हथियार अफगान बलों के हाथ लगे हैं। इसके बाद एक्स पर एक अन्य अपडेट में उन्होंने कहा कि डूरंड लाइन पर व्यापक जवाबी सैन्य अभियान को शुरू किया गया है।

यह कार्रवाई 203 मंसूरी कॉर्प्स और 201 खालिद बिन वलीद कॉर्प्स की तरफ से पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनर, नूरिस्तान और नंगरहार प्रांतों के कई इलाकों में और टोरखम गेट पर की जा रही है। उनके मुताबिक 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जिनमें से 23 के शव और कुछ अन्य सैनिकों को जिंदा हिरासत में लिया गया है।

सीमा के पास शरणार्थी शिविर खाली कराए गए

सीमा के एक अन्य हिस्से तोरखम पर भी दोनों देशों के बीच भारी गोलीबारी की खबर है। अफगान अधिकारियों ने सीमा के पास शरणार्थी शिविर खाली कराए, जबकि पाकिस्तान की ओर भी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार गोले पाकिस्तान के कुछ गांवों में गिरे, हालांकि नागरिक हताहतों की पुष्टि नहीं हुई है। 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा, जिसे डूरंड लाइन कहा जाता है, लंबे समय से विवाद का विषय रही है। अफगानिस्तान ने इसे औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है। इसी क्षेत्र में हाल के महीनों में कई बार गोलीबारी और झड़पें हो चुकी हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]